भारत में लॉन्च हुआ सस्ता POCO M7 5G एयरटेल एक्सक्लूसिव एडिशन, जानें खूबियां और कीमत

POCO M7 5G को भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया था, जो POCO M6 का सक्सेसर और POCO M7 Pro का किफायती विकल्प है। वही, अब कंपनी ने POCO M7 5G Airtel एक्सक्लूसिव स्पेशल एडिशन पेश किया है। याद दिला दें कि POCO ने पिछले साल मार्च में Airtel के साथ साझेदारी की घोषणा की थी ताकि सस्ते 5G फोन बाजार में लाए जा सकें। इसी के तहत, POCO ने जुलाई में POCO C61 का भी Airtel एडिशन लॉन्च किया था।
POCO M7 5G Airtel edition की भारत में कीमत और सेल
- POCO M7 5G Airtel एडिशन की भारत में कीमत ₹9,249 रखी गई है, जिसमें सभी ऑफर शामिल हैं।
- इस मॉडल की बिक्री 13 मार्च दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी।
- पोस्टर इमेज से पता चलता है कि POCO M7 5G तीन मिंट ग्रीन, साटन ब्लैक, और ओशन ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा।
- तुलना करें तो POCO M7 स्टैंडर्ड एडिशन का बेस मॉडल ₹10,499 में लॉन्च हुआ था, जबकि 8GB/128GB वैरियंट की कीमत ₹11,499 थी।
- जैसा कि नाम से स्पष्ट है, POCO M7 स्पेशल एडिशन सिर्फ Airtel नेटवर्क के लिए रहेगा।
Going Big on #5G with #Airtel.
First Sale on 13th March on #Flipkart#TheBigShow #POCOM75G 🚀 pic.twitter.com/Aw5sP1udrH
— POCO India (@IndiaPOCO) March 10, 2025
POCO M7 5G के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: POCO M7 5G में 6.88-इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 1,640 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 600 निट्स हाई-ब्राइटनेस मोड के साथ आता है।
- प्रोसेसर: यह फोन Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और Adreno GPU से लैस है।
- कैमरा: फोन में 50MP Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
- बैटरी: यह फोन 5,160mAh बैटरी के साथ आता है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम: यह डिवाइस Android 14-आधारित HyperOS कस्टम स्किन पर काम करता है। कंपनी ने 2 साल के OS अपडेट्स का वादा किया है।
- मेमोरी: फोन दो 6GB/128GB और 8GB/128GBस्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
- कनेक्टिविटी: फोन में 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, GPS, और USB Type-C पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है।
POCO M7 5G के विकल्प
| मॉडल | कीमत |
| Samsung Galaxy M06 | 9,999 रुपये |
| Realme C63 5G | 10,999 रुपये |
| Moto G35 | 9,999 रुपये |