5160mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ आ रहा है सस्ता Poco M7 5G, कंफर्म हुए स्पेसिफिकेशंस

Join Us icon

POCO M7 5G एक पॉवरफुल और बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन है, जिसे M7 सीरीज के नए मॉडल के रूप में आने वाले 3 मार्च को भारत में पेश किया जाएगा। इसमें शानदार डिस्प्ले, तेज प्रोसेसर और बेहतरीन बैटरी बैकअप सहित फोटोग्राफी के लिए 50MP लेंस मिलेगा। ब्रांड ने मोबाइल के कुछ फीचर्स पहले ही कंफर्म किए थे। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में और भी स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा दिया गया है। आइए, आगे आपको इसकी डिटेल्स देते हैं।

Poco M7 5G के स्पेसिफिकेशंस

कैमरा

Poco M7 5G में रियर पैनल पर 50-मेगापिक्सल Sony IMX852 सेंसर होगा। जो 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग @30fps में लेने में मदद करेगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए ब्रांड इस बजट फोन में 8-मेगापिक्सल फ्रंट-फेसिंग कैमरा प्रदान करेगा।

बैटरी और चार्जिंग

ब्रांड ने पुष्टि कर दी है कि पोको एम7 5जी फोन में लंबे बैकअप के लिए 5,160mAh की बैटरी दी जाएगी। जबकि डिवाइस के रिटेल बॉक्स में 33W चार्जर शामिल होगा यह USB-C पोर्ट के जरिए 18W चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।

प्रोसेसर

POCO ने पेहले ही पुष्टि की है कि POCO M7 5G में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया जाएगा, जो स्मूथ परफॉर्मेंस और बेहतरीन पावर एफिशिएंसी प्रदान करेगा।

डिस्प्ले

POCO M7 5G में 6.88 इंच का IPS LCD पैनल जाएगा। जो HD+ रिजॉल्यूशन , 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 निट्स ब्राइटनेस देगा। ब्रांड के अनुसार फोन में TUV सर्टिफिकेशन के साथ आंखों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है, जिससे स्क्रीन अनुभव बढ़िया रहेगा।

रैम और स्टोरेज

यह डिवाइस 6GB फिजिकल RAM के साथ आएगा जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग का अनुभव बेहतर होगा। फोन में 6GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट भी मिलेगा जिससे कुल RAM को बढ़ाकर 12GB तक किया जा सकेगा जिससे फोन की परफॉर्मेंस और तेज होगी। Poco M7 5G मोबाइल में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया जाएगा। जिसकी मदद से ग्राहक फोटोज, वीडियोज और ऐप्स को आसानी से स्टोर कर सकेंगे।

ऑपरेटिंग सिस्टम

पोको एम7 के ओएस की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार यह एंड्रॉइड 14 के साथ आ सकता है। इसके साथ दो ओएस अपग्रेड और चार साल के सुरक्षा अपडेट दिए जा सकते हैं।

अन्य

ड्यूरेबिलिटी के मामले में POCO M7 5G को IP52 रेटिंग के साथ धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा मिलेगी। इसके अलावा ये ब्लूटूथ, वाईफाई, फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।

Poco M7 5G कीमत (संभावित)

POCO ने माइक्रोसाइट में दर्शाया है कि POCO M7 5G की कीमत 10,000 रुपये से कम रखी जाएगी। जिससे यह एक बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन बनेगा। यह Satin Black, Mint Green और Ocean Blue जैसे तीन रंगों में उपलब्ध होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here