POCO X8 5G लॉन्च, 8,340mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP OIS कैमरा के साथ जानें ग्लोबल कीमत

POCO ने नया POCO X8 स्मार्टफोन ग्लोबल बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने फोन में 8,340mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED स्क्रीन और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया है। यही नहीं IP66, IP68, IP69 और IP69K जैसी सुरक्षा रेटिंग भी मिली हैं। बता दें कि POCO X8 5G का भारत में लॉन्च 4 सितंबर को होगा। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो डिटेल्स आगे दी गई हैं।
POCO X8 5G के स्पेसिफिकेशंस
POCO X8 5G में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2772 x 1280 पिक्सल यानी 1.5K है। स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। Game Turbo मोड में इसका इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट 3,200Hz तक है।
POCO X8 5G के डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स और सामान्य ब्राइटनेस 1,060 निट्स बताई गई है। स्क्रीन 12-बिट कलर डेप्थ और DCI-P3 को सपोर्ट करती है। आंखों की सुरक्षा के लिए इसमें DC डिमिंग और 3,840Hz PWM डिमिंग दी गई है। साथ ही TUV Rheinland की लो ब्लू लाइट, फ्लिकर-फ्री और सर्केडियन-फ्रेंडली सर्टिफिकेशन की सुविधाएं मिलती हैं। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 दिया गया है।
POCO X8 5G में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर लगा है। यह 4nm तकनीक पर आधारित है और इसमें ऑक्टा-कोर CPU मिलता है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4GHz तक है। फोन को 6GB, 8GB और 12GB RAM विकल्पों में पेश किया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 128GB और 256GB विकल्प मिलते हैं। 256GB वाले मॉडल में तेज UFS 3.1 स्टोरेज है। जबकि 128GB वैरियंट में UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए POCO X8 5G के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन के दोनों कैमरों से 1080p रिजॉल्यूशन में 30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
POCO X8 की बड़ी खूबी इसकी 8,340mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। फोन में 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग दी गई है। यह 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करता है। जिससे दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। कंपनी का दावा है कि 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी कम से कम 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रखती है। फोन USB PD 2.0 और 3.0 को भी सपोर्ट करता है।
POCO X8 को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली हैं। कंपनी के मुताबिक, फोन ने दो मीटर पानी में 72 घंटे तक की वॉटर-रेसिस्टेंस टेस्टिंग और तीन मीटर ड्रॉप टेस्ट पास किया है।
POCO X8 Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। फोन में Google Gemini, Circle to Search और AI Erase जैसे AI फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें डुअल-वीडियो रिकॉर्डिंग, NFC, इंफ्रारेड ब्लास्टर, डुअल स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।
POCO X8 की कीमत
ग्लोबल मार्केट में POCO X8 5G के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 269 डॉलर यानी तकरीबन 25,538 रुपये है। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 299 डॉलर यानी करीब 28,388 रुपये और 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 349 डॉलर यानी लगभग 33,135 रुपये रखी गई है। इसे Black, White और Orange रंगों में पेश किया गया है।