3000 का डिस्काउंट 8GB RAM वाले 5G फोन पर! मिलेगी 9000mAh बैटरी और AMOLED स्क्रीन

Join Us icon

भारतीय बाजार में आज से एक नया स्मार्टफोन सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है जिसमें तगड़ी 9000mAh Battery और 67W फास्ट चार्जिंग की ताकत दी गई है। यह POCO X8 5G फोन है जिसे पूरे 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इस नए 5जी स्मार्टफोन में 8GB RAM और Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर की ताकत दी गई है। पोको एक्स8 5जी फोन कीमत और मोबाइल पर मिल रहे ऑफर की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

POCO X8 5G प्राइस और ऑफर

पोको एक्स8 5जी फोन इंडियन मार्केट में तीन वेरिएंट्स में लाया गया है। इसका बेस वेरिएंट 6GB RAM + 128GB Storage स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। वहीं मोबाइल के 8GB RAM + 128GB Storage वेरिएंट का प्राइस 32,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB Storage स्टोरेज का रेट 35,999 रुपये है।

इस 5जी फोन पर कंपनी 3000 रुपये की छूट दे रही है। ग्राहकों को 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिलेगा और ICICI, HDFC या SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 1000 रुपये का एक्स्ट्रा बेनिफिट मिलेगा। ऑफर के साथ पोको एक्स8 5जी फोन का स्टार्टिंग इफेक्टिव प्राइस 26,999 रुपये पड़ेगा। इस नए 5जी फोन को फ्लिपकार्ट से ब्लैक, फायरी ऑरेंज और फ्रॉस्ट वाइट में खरीदा जा सकता है।

POCO X8 5G स्पेसिफिकेशन्स

पोको एक्स8 5जी फोन 2772 x 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन सपोर्ट करता है। यह AMOLED पैनल पर बनी डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है। इस फोन स्क्रीन को Wet Touch 2.0 का सपोर्ट दिया गया है जिसके चलते गीले हाथों से भी मोबाइल पर बिना रूकावट काम किया जा सकता है।

POCO X8 5G फोन एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3.0 पर काम करता है। यह स्मार्टफोन Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट पर लाय गया है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में LPDDR4X RAM दी गई है जो मल्टीटास्किंग को फास्ट और स्मूथ बनाने में मदद करती है।

फोटोग्राफी के लिए POCO X8 5G डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह पोको फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के​ लिए इस पोको 5जी फोन में 9000mAh बैटरी लगाई गई है जिसके साथ 67W HyperCharge का सपोर्ट मिलता है। यह 5जी स्मार्टफोन 22.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। बताते चलें कि पोको एक्स8 5जी MIL-STD-810H मिलिट्रीग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ IP69K रेटिंग से लैस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here