POCO X8 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर लाइव हुआ माइक्रोसाइट, सामने आया डिजाइन

POCO ने कुछ दिन पहले ही भारत में नए X-Series स्मार्टफोन को टीज करना शुरू किया था। वहीं, अब कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन POCO X8 5G का Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव हो गया है। जिसमें फोन का नाम नहीं लिखा है, लेकिन इसके URL से X8 के नाम की पुष्टि होती है। इसके साथ ही रियर डिजाइन की झलक भी सामने आई है। आइए, आगे अब तक आई डिटेल्स देते हैं।
POCO X8 5G का Flipkart Microsite हुआ लाइव
Flipkart पर लाइव हुआ माइक्रोसाइट अपकमिंग लाइनअप के एक मॉडल के नाम को कंफर्म करता है। खास बात यह है कि माइक्रोसाइट के बैनर पर कहीं भी POCO X8 का नाम नहीं लिखा गया है। हालांकि, URL में “POCO X8 Coming Soon” लिखा हुआ है। इससे लगता है कि यह पेज POCO X8 5G के लिए ही बनाया गया है।
POCO X8 5G का रियर डिजाइन
माइक्रोसाइट के बैनर में स्मार्टफोन के रियर पैनल को ब्लैक आउट एरिया के अंदर दिखाया गया है। टीजर के अनुसार फोन ब्लैक कलर ऑप्शन में नजर आ रहा है। इसके रियर पैनल पर स्क्वायर शेप का कैमरा दिया गया है, जिसमें दो बड़े सर्कुलर कैमरा रिंग दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ LED फ्लैश के लिए एक छोटा सर्कुलर कटआउट भी नजर आता है। हालांकि, कंपनी ने फोन के कैमरा सेंसर या स्पेसिफिकेशंस की जानकारी शेयर नहीं की है।
POCO X8 सीरीज डिटेल्स लीक
लीक के मुताबिक, POCO X8 5G चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 17 Pro 5G का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो X8 5G में Note 17 Pro 5G से मिलते-जुलते स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार POCO X8 5G के साथ POCO X8 Power 5G को भी भारत में लॉन्च किए जाने का दावा किया था। इससे पहले POCO इंडिया के मार्केटिंग पोस्टर्स में भी दो नए X Series स्मार्टफोन के आने के संकेत मिले थे। हालांकि, फिलहाल Flipkart पर लाइव हुए माइक्रोसाइट में सिर्फ POCO X8 5G को ही प्रमोट किया जा रहा है। POCO X8 Power 5G को लेकर कंपनी ने अलग डिटेल्स जारी नहीं की है।
लीक्स के अनुसार POCO X8 में 9,000mAh की बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट होने की उम्मीद है। जबकि X8 Power में 10,000mAh की बैटरी, Snapdragon 6 Gen 5, 6.83-इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 100W चार्जिंग मिल सकती है।
आखिर में बताते चलें कि POCO X8 5G फोन को सितंबर के पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। कंपनी आने वाले दिनों में फोन की लॉन्च डेट, खूबियां और कीमत से जुड़ी जानकारी शेयर कर सकती है। यदि आप इस मिड रेंज फोन को लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।