9000mAh बैटरी और 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ POCO X8 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फुल स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/poco-x8-5g-india-launch-price-specs-9000mah-battery-1-5k-amoled-display.jpg

POCO ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन POCO X8 5G लॉन्च कर दिया है। फोन को बड़ी 9000mAh Silicon-Carbon बैटरी, 67W फास्ट चार्जिंग और 1.5K AMOLED डिस्प्ले जैसे कई फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। जबकि फोन Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। यही नहीं POCO X8 को मजबूती के लिए IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ उतारा गया है। आइए, आगे फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशंस जानते हैं।

POCO X8 5G की कीमत और उपलब्धता

POCO X8 5G को तीन स्टोरेज मॉडल्स में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM+ 128GB स्टोरेज की कीमत 29,999 रुपये, 8GB RAM के साथ 128GB का प्राइस 32,999 रुपये और 256GB स्टोरेज विकल्प 35,999 रुपये में पेश किया गया है।

ऑफर्स की बात करें तो कंपनी 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस दे रही है, जिससे शुरुआती कीमत 26,999 रुपये हो जाती है। यह डिवाइस 11 सितंबर को Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। कलर्स के मामले में Poco X8 ब्लैक, फायरी ऑरेंज और फ्रॉस्ट वाइट में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

POCO X8 5G के स्पेसिफिकेशंस

POCO X8 5G में 6.83 इंच का 1.5K Super Sunlight AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन का रिजॉल्यूशन 2772 x 1280 पिक्सल है। इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक की है। इसमें 12-बिट कलर डेप्थ, DCI-P3 वाइड कलर गमट और TUV ट्रिपल आई प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Wet Touch 2.0 का सपोर्ट भी मिलता है।

परफॉरमेंस के लिए POCO X8 5G फोन में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट दिया गया है। जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसका ऑक्टा-कोर CPU 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno GPU मिलता है। कंपनी के अनुसार फोन ने AnTuTu प्लेटफॉर्म पर 9 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।

POCO X8 5G डिवाइस में 6GB व 8GB LPDDR4X RAM +128GB और 256GB स्टोरेज तक का विकल्प मिलता है। 256GB मॉडल में UFS 3.1 और 128GB मॉडल में UFS 2.2 स्टोरेज तकनीक दी गई है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो POCO X8 Android 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर काम करता है। कंपनी ने इसमें नया सॉफ्टवेयर अनुभव देने के साथ कई फीचर्स शामिल किए हैं।

फोटोग्राफी के लिए POCO X8 5G में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें OIS और f/1.8 अपर्चर मिलता है। इसके साथ 2MP का डेप्थ कैमरा है। कैमरा में HDR, पोर्ट्रेट मोड, पैनोरमा, अल्ट्रा HD, प्रो मोड और डुअल वीडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने अंडरवॉटर मोड का भी जिक्र किया है। जिसे OTA अपडेट के जरिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए POCO X8 5G फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा में पोर्ट्रेट, HDR, AI ब्यूटीफाई और वॉटरमार्क जैसे फीचर्स मिलते हैं। फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 1080p तक 30fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।

POCO X8 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh Silicon-Carbon बैटरी है। फोन में Xiaomi Surge G1 बैटरी मैनेजमेंट चिप दी गई है। इसे 67W HyperCharge का सपोर्ट मिलता है। यही नहीं फोन 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।

POCO X8 5G की मोटाई 8.6mm और वजन 226 ग्राम रखा गया है। फोन के डिस्प्ले की मजबूती के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 लगा है। इसके अलावा इसे SGS और TUV की डबल फाइव-स्टार क्वालिटी सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है।

POCO X8 5G फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है। साथ ही MIL-STD-810H लेवल की मजबूती का भी सपोर्ट मिलता है। ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर हैं। जिनमें 300 प्रतिशत तक वॉल्यूम बूस्ट और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.1 का सपोर्ट है। फोन में IR ब्लास्टर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, एक्सेलेरोमीटर और एम्बिएंट लाइट सेंसर भी दिया गया है। इस फोन के साथ ब्रांड ने POCO X8 Power भी लॉन्च किया है। जिसके बारे में आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते सकते हैं। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

See Full Specs