9,000mAh बैटरी के साथ POCO X8 जल्द हो सकता है लॉन्च, HyperOS कोड में दिखा डिवाइस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/03/poco-x8-pro-price.jpg

POCO ने इस साल POCO X8 Pro और POCO X8 Pro Max को लॉन्च किया था। जबकि माना जा रहा था कि स्टैंडर्ड POCO X8 को कंपनी नहीं ला रही है। इसी बीच सामने आए नए लीक से लगता है कि फोन जल्द आ सकता है। टिप्स्टर Kacper Skrzypek ने दावा किया है कि उन्हें HyperOS के कोड में POCO X8 दिखा है। इतना ही नहीं, लीक में फोन के कैमरा सेटअप से जुड़ी अहम जानकारी भी सामने आई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

HyperOS कोड में POCO X8 स्पॉट

टिप्स्टर के अनुसार HyperOS कोड से पता चला है कि POCO X8 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 17 Pro का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, क्योंकि दोनों डिवाइस का रियर कैमरा सेटअप एक जैसा बताया जा रहा है।

POCO X8 will have 50 MP main + 2 MP depth, like China’s Redmi Note 17 Pro, while Global Redmi Note 17 Pro 5G will have 8 MP ultrawide camera. pic.twitter.com/8Xvxx4F9Ks

— Kacper Skrzypek 🇵🇱 (@kacskrz) July 15, 2026

9000mAh बैटरी के साथ आ सकता है भारतीय मॉडल

फिलहाल Redmi Note 17 Pro केवल चीन में उपलब्ध है, लेकिन इसके जल्द ग्लोबल मार्केट में आने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसका भारतीय मॉडल 9000mAh बैटरी के साथ आ सकता है, जबकि ग्लोबल मॉडल में 8340mAh बैटरी मिलने की संभावना है।

टिप्स्टर ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि POCO X8 के अलग-अलग भारतीय और ग्लोबल वैरियंट होंगे या नहीं। हालांकि यदि ऐसा होता है, तो संभावना है कि भारतीय मॉडल में 9000mAh बैटरी दी जा सकती है। जबकि ग्लोबल वर्जन में 8340mAh बैटरी मिल सकती है।

संभावित स्पेसिफिकेशन

यदि POCO X8 सच में Redmi Note 17 Pro का रीब्रांडेड वर्जन बनकर आता है, तो इसमें 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।

आगामी POCO X8 फोन में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

लॉन्च का करना होगा इंतजार

फिलहाल POCO X8 की लॉन्च टाइमलाइन सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है आने वाले दिनों में इसका ऐलान हो सकता है। फिलहाल POCO की ओर से इस स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, इसलिए इन सभी जानकारियों को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जा रहा है। हम आपको आगे भी फोन से जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ हर टेक की जानकारी के लिए बने रहें।