भारतीय बाजार में जल्द एंट्री ले सकता है Poco X8 Pro Max, BIS सर्टिफिकेशन पर हुआ स्पॉट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/POCO-X7-Pro-1.jpg

Poco आने वाले महीनों में अपनी X-सीरीज के फोंस बाजार में उतार सकता है। नई रिपोर्ट के अनुसार Poco X8 लाइनअप को साल की पहली तिमाही में पेश किया जा सकता है। इसमें Poco X8 Max और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल लॉन्च हो सकते हैं। इनमें से प्रो मैक्स मॉडल भारत की BIS लिस्टिंग में देखा गया है। जिसके इसके इंडिया में आने की संभावना बढ़ गई है। आइए, आगे फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार Poco X8 Max और Poco X8 Pro Max दरअसल चीन में लॉन्च होने वाली Redmi Turbo 5 सीरीज के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। इससे पहले दिसंबर में Poco X8 Pro को भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर 2511FPC34I के साथ देखा जा चुका है। वहीं, अब नए अपडेट में Poco X8 Pro Max को भी BIS से मंजूरी मिल गई है। यह डिवाइस मॉडल नंबर 2602BPC18I के साथ लिस्ट हुआ है।

BIS सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में सिर्फ मॉडल नंबर सामने आया है, फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन Poco X8 Pro Max और Poco X8 Max जैसे नाम पहले IMEI डेटाबेस में इन मॉडल नंबर के साथ सामने आ चुके हैं।

Poco X8 Pro के ग्लोबल वैरियंट को पहले ही EEC (यूरोप) और SDPPI (इंडोनेशिया) सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म पर स्पॉट किया गया था लेकिन Poco X8 Pro Max का ग्लोबल वर्जन अभी तक किसी अन्य सर्टिफिकेशन साइट पर नजर नहीं आया है। इससे उम्मीद है कि कंपनी पहले चुनिंदा मार्केट्स में ही इस मॉडल को पेश कर सकती है।

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Poco X8 Pro Max को Redmi Turbo 5 Pro Max का रीब्रांडेड वर्जन बताया जा रहा है। हालांकि Redmi डिवाइस के नाम की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खास बात यह है कि Poco X8 Pro Max दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन हो सकता है, जिसमें MediaTek का नया Dimensity 9500s चिपसेट लगाया जा सकता है।

Turbo 5 Pro Max डिवाइस Geekbench पर भी स्पॉट हुआ था, जहां इसमें 16GB रैम और Android 16 देखने को मिला है। उम्मीद की जा रही है कि फोन Android 16 के साथ HyperOS 3 स्किन पर काम कर सकता है। अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार, Poco X8 Pro Max में करीब 6.83-इंच का 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। बैटरी के मामले में भी यह फोन दमदार साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें 9,000mAh की बड़ी बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट हो सकता है। वहीं, फिलहाल Poco X8 Pro Max के कैमरा और अन्य फीचर्स की डिटेल्स सामने नहीं आई हैं।

Poco X8 Pro Max की शुरुआती डिटेल्स देख कर लगता है कि यह पावरफुल फोन हो सकता है। इसे मिड रेंज में एंट्री मिल सकती है। यदि आप भी आने वाले महीनों में नया और कम कीमत वाला पावरफुल फोन लेना चाहते हैं तो यह बढ़िया विकल्प बन सकता है। हालांकि हम असल जानकारी आने के बाद ही आपको सही सुझाव दे पाएंगे। इसलिए नए अपडेट का इंतजार करें और  91मोबाइल्स पर लेटेस्ट टेक की जानकारी पढ़ते रहें।