Motorola Edge 60 Pro जल्द हो सकता है लॉन्च, एफसीसी के साथ इन साइट्स पर हुआ स्पॉट

Join Us icon
Highlights

  • FCC सर्टिफिकेशन से मोटोरोला एज 60 प्रो के कनेक्टिविटी विकल्पों का पता चलता है।
  • डेक्रा लिस्टिंग से मोटोरोला एज 50 प्रो की तुलना में बैटरी अपग्रेड का पता चलता है।
  • कथित मोटोरोला एज 60 प्रो की TUV रीनलैंड लिस्टिंग से 68W फास्ट चार्जिंग सामने आई है।

Motorola अपनी अगली Edge, संभवतः Motorola Edge 60 सीरीज पर काम कर रहा है। इसमें आने वाले Edge 60 Pro ने BIS और EEC सर्टिफिकेशन प्राप्त किया है। जिससे संकेत मिलता है कि लॉन्च की घोषणा जल्द ही हो सकती है। वहीं, अब यह फोन FCC, Dekra और TUV Rheinland प्लेटफार्म पर भी स्पॉट हुआ है। जिसकी डिटेल्स आ आगे देख सकते हैं।

कथित मोटोरोला एज 60 प्रो एफसीसी लिस्टिंग

  • 91मोबाइल्स द्वारा स्पॉट किए गए मॉडल नंबर XT2503-1 और XT2503-3 वाले मोटोरोला के नए फोन को FCC सर्टिफिकेशन मिला है।
  • इसके मार्केटिंग नेम का कोई उल्लेख नहीं है, लेकिन XT2503-2 (जो सीरीज में है) को BIS सर्टिफिकेशन मिला है और XT2503-4 को EEC की मंजूरी मिली है। इसलिए माना जा रहा है कि यह मोटोरोला एज 60 प्रो है।
  • एफसीसी लिस्टिंग 5जी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ, एनएफसी और वाई-फाई कनेक्टिविटी विकल्पों की पुष्टि करती है।
  • इससे चार्जिंग एडाप्टर मॉडल नंबर MC-681N / 682N / 683N / 685N / 686N / 687N / 689N का भी पता चलता है जो अलग-अलग रीजन के लिए हो सकता है। वहीं, बैटरी मॉडल नंबर RM52 है।

एफसीसी सर्टिफिकेशन के जरिए अब तक यही सामने आया है। जबकि बैटरी और चार्जिंग एडॉप्टर डेकरा और टीयूवी रीनलैंड प्लेटफार्म पर स्पॉट हुए हैं।

डेकरा और टीयूवी रीनलैंड डिटेल्स

डेकरा

  • डेकरा लिस्टिंग में बैटरी का यही RM52 मॉडल नंबर दिखाई दिया है और इससे 5,100mAh रिचार्जेबल लिथियम आयन बैटरी का पता चलता है।

Dekra

  • इसकी तुलना में मोटोरोला एज 50 प्रो में 4,500mAh की बैटरी है।
  • लिस्टिंग में ब्रांड का नाम मोटोरोला है, साथ ही निर्माता Zhuhai CosMX पावर जिनवान सब्सिडियरी है।

टीयूवी रीनलैंड

  • चार्जिंग एडाप्टर MC-681N/682N/683N/685N/686N/687N/689N TUV रीनलैंड प्लेटफार्म पर सामने आया है।

TUV-Rheinland

  • लिस्टिंग से 68.2W अधिकतम फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पुष्टि होती है। जबकि पूर्व मॉडल एज 50 प्रो बेस मॉडल के लिए 68W फास्ट चार्जिंग और 12GB + 256GB वर्जन के लिए 125W के साथ आया था।

फिलहाल हम संभावित मोटोरोला एज 60 प्रो के बारे में यही सब जानते हैं। चूंकि इसे पहले ही BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है, इसलिए भारत में इसका लॉन्च होना लगभग तय है। याद दिला दें कि मोटोरोला एज 50 प्रो की घोषणा पिछले साल अप्रैल में देश में 31,999 रुपये में की गई थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here