आगामी Nothing Phone एफसीसी साइट पर आया नजर, जल्द हो सकती है ग्लोबल लॉन्चिंग

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/01/possible-nothing-phone-24111-fcc-listing-may-launch-soon-in-us.jpg
Highlights

Nothing संभवतः अमेरिकी बाजार में एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बना रहा है, क्योंकि FCC वेबसाइट पर Nothing डिवाइस देखा गया है। आज ही हमने Nothing के सीईओ कार्ल पेई की एक लीक हुई ईमेल को कवर किया था, जिसमें कंपनी की 2025 की योजनाओं, जैसे Phone (3) और 2025 की पहली तिमाही में एक ऐतिहासिक स्मार्टफोन लॉन्च का जिक्र किया गया था। ऐसे में इस लिस्टिंग का समय दिलचस्प है। आइए आगे देखें, इसमें क्या जानकारी दी गई है।

Nothing Phone in US FCC

91मोबाइल्स ने FCC वेबसाइट पर मॉडल नंबर 24111 के साथ इस नए नथिंग डिवाइस को देखा है। डिवाइस की FCC ID 2AZEQ-24111 है और डिवाइस रिपोर्ट वेबसाइट के अनुसार, यह एक स्मार्टफोन है। हालांकि, हमें लगता है कि यह एक अस्थायी ID है। इसका कारण यहां नीचे बताया गया है:

हमें FCC में नथिंग द्वारा प्रस्तुत एक पावर ऑफ अटॉर्नी मिली है, जिसमें कहा गया है कि वह अपनी मार्केटिंग योजना में बदलाव के कारण FCC पर उत्पाद को सूचीबद्ध नहीं करना चाहता है। नथिंग बाद में आवेदन फिर से प्रस्तुत करेगा और एक बार इसे मंजूरी मिलने के बाद, अपडेट की गई FCC ID के तहत मार्केर्टिंग और सेल किया जाएगा।

एफसीसी टेस्टिंग के प्रारंभिक चरणों के दौरान या जब प्रोडक्ट प्रोटोटाइप या प्री-रिलीज़ संस्करण होता है और निर्माता अंतिम डिवाइस विवरण को गुप्त रखना चाहते हैं, तो उत्पाद ऐसे प्लेसहोल्डर आईडी के साथ दिखाई दे सकते हैं।

फोन (1) को FCC प्रमाणन के बिना अमेरिका में चुपके से लाया गया था और फोन (2) को उचित मान्यता के साथ अमेरिका में लॉन्च किया गया था। ब्रांड ने देश में कई अन्य प्रोडक्ट भी लॉन्च किए हैं। नथिंग फोन का मॉडल नंबर “A” अक्षर से शुरू होता है, स्मार्टवॉच का मॉडल नंबर “D” अक्षर से शुरू होता है, और इयरफोन का मॉडल नंबर “B” अक्षर से शुरू होता है। वहीं, “24111” मॉडल नंबर इनमें से किसी भी अक्षर से शुरू नहीं होता है।

जैसे ही हमें इस बारे में कोई अपडेट मिलेगा, हम आपको सूचित करेंगे। इस बीच, लीक हुए ईमेल से हमें पता चला है कि नथिंग, फोन (3) को AI और UI बदलाव के साथ लॉन्च करने की योजना बना रहा है और 2025 में एक लैंडमार्क स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।