177 LED लाइट्स और 144Hz डिस्प्ले वाला स्टाइलिश स्मार्टफोन Pova 8 Pro 5G लॉन्च, देखें प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

Tecno ने पिछले महीने ही इंडिया में Pova 8 5G फोन लॉन्च किया था जो 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर आया था। वहीं आज कंपनी की ओर इसी सीरीज का Pova 8 Pro 5G फोन ग्लोबल मार्केट में पेश कर दिया है। नया पोवा 8 प्रो थाईलैंड में लॉन्च हुआ है जो Alive Matrix डिस्प्ले डिजाइन पर लाया गया है। 12GB RAM और MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर की ताकत वाले इस नए 5जी फोन की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Pova 8 Pro 5G डिटेल्स
सबसे पहले डिजाइन की ही बात करें तो इस मोबाइल के बैक पैनल पर अलाइव मैट्रिक्स डिस्प्ले दी गई है जो रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ लगी है। इसमें 177 LED फिट की गई है जो नोटिफिकेशन्स आने पर चमकती है और इस छोटी स्क्रीन पर घड़ी के साथ ही कई तरह के ऐनिमेशन भी चलाए जा सकते हैं। ये कस्टमाइज़ेबल लाइट्स हैं जो 49 तरह के एनिमेशन दिखा सकती है। थाईलैंड में यह फोन Arc White, Graphite Black और Tundra Green कलर में लाया गया है।
Pova 8 Pro 5G फोन को 2644 x 1208 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे HyperLux AMOLED स्क्रीन का नाम दिया है जिसपर 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 4500निट्स पीक ब्राइटनेस और 2592हर्ट्ज़ पीडब्ल्यूएम डिमिंग का सपोर्ट मिलता है। यह मोबाइल अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस है और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसपर कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।
पोवा 8 प्रो एंड्रॉयड 16 पर लाया गया है जो HiOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट चिपसेट दिया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.6गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में Arm Mali-G615 MC2 जीपीयू लगाया गया है।
फोटोग्राफी के लिए पोवा 8 प्रो 5जी स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह Sony LYTIA 700C सेंसर है जो 8 मेगापिक्सल Ultrawide कैमरा के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह 5जी फोन 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
पावर बैकअप के लिए Pova 8 Pro को 6500एमएएच बैटरी से लैस कर मार्केट में उतारा गया है जो 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है। कंपनी ने इसमें सेल्फ-रिपेयरिंग बैटरी टेक्नोलॉजी दी है जो ब्रांड के मुताबिक हर 200 चार्ज पूरे करने के बाद अपनी बैटरी हेल्थ 1% रिस्टोर सकती है। इस फोन की बैटरी -20 डिग्री की ठंड से लेकर 60 डिग्री की गर्मी में भी खुद को मेंटेन रख सकती है।
टेक्नो का कहना है कि फुल चार्ज करने के बाद इस मोबाइल पर 27 घंटे से भी ज्यादा वीडियोज़ देखी जा सकती है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए Pova 8 Pro में 45वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। बताते चलें कि इस फोन में 5K IceShield VC कूलिंग सिस्टम लगा है जो हैवी परफॉर्मेंस या चार्जिंग के दौरान भी फोन को ठंडा रखने में मदद करता है।
वहीं गेमिंग के दौरान मजेदार एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें 4D game vibration मिलती है। यह मोबाइल गीले या तेल लगे हाथों से भी चलाया जा सकता है, स्क्रीन टच में रूकावट नहीं आएगी। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और NFC के साथ Infrared सेंसर भी लगाया गया है जिससे फोन से ही टीवी रिमोट का काम किया जा सकता है। बताते चलें कि इस फोन को IP69K/IP69/IP68/IP66 रेटिंग प्राप्त है।
Pova 8 Pro 5G प्राइस
पोवा 8 प्रो 5जी फोन को थाईलैंड में तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। बेस वेरिएंट में 8GB RAM + 256GB Storage स्टोरेज दी गई है। इसी तरह यह 12GB RAM वाला 5G फोन 256GB और 512GB मेमोरी पर लाया गया है। फोन की कीमत 25 हजार रुपये के करीब है। ब्रांड द्वारा सभी वेरिएंट्स के प्राइस अनाउंस किए जाते ही खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।