Realme 11 5G का डिजाइन TENAA पर आया सामने, जानें डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/04/Realme-11.jpg
Highlights

Realme 11 5G के लॉन्च से पहले अब यह डिवाइस TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर सामने आया है। इस सर्टिफिकेशन पर फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई है। वहीं, इससे पहले इसके प्रो+ मॉडल को टेना पर स्पॉट किया गया था। उम्मीद की जा रही है कि इस लाइनअप में दो और फोन Realme 11 Pro 5G और Realme 11 Pro+ 5G को पेश किया जाएगा।

Realme 11 5G डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Realme 11 5G मॉडल में गोलाकार कोनों के साथ एक फ्लैट डिसप्ले होगा, जैसा कि TENAA पर तस्वीरों में देखा गया है। फ्रंट के टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर पंच होल के अंदर सेल्फी कैमरा लगा है। बैकसाइड एक बड़े सर्कुलर कैमरा क्लस्टर को दिखाई दे रहा है।

Realme 11 5G सीरीज लॉन्च टाइमलाइन

आपको बता दें कि कंपनी ने हाल ही में ऑफिशियल जानकारी देते हुए खुलासा कर दिया है कि रियलमी 11 सीरीज अगले महीने यानी मई में लॉन्च कर दी जाएगी। यह स्मार्टफोन सीरीज़ सबसे पहले चाइना में एंट्री लेगी जो बाद में भारतीय बाजार में दस्तक देगी।

रियलमी 11 प्रो और प्रो+ 5जी की स्पेसिफिकेशन्स (लीक)