Realme 11X 5G के इंडिया लॉन्च से पहले सामने आई तस्वीर, जानें कैसे हो सकते हैं स्पेसिफिकेशंस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/07/Realme-11-5G.jpg
Highlights

रियलमी का Realme 115G ग्लोबल तौर पर लॉन्च हो चुका है। इस फोन के भारत में भी पेश होने की बात सामने आ रही है। वहीं, अब खबर है कि Realme 11X 5G भी इसके साथ ही बाजार में आ सकता है। बता दें कि लॉन्च से पहले ही फोन का फर्स्ट लुक 91mobiles द्वारा शेयर किया गया है। आइए, आगे आपको इसकी डिटेल विस्तार से बताते हैं।

Realme 11X 5G की इमेज (लीक)

Realme 11X 5G लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो पिछले कुछ दिनों में फोन के कुछ लीक सामने आ चुके हैं, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि डिवाइस की एंट्री अगस्त के महीने में ही हो सकती है। हालांकि अब देखना होगा कि कंपनी की ओर से कब कोई ऐलान किया जाता है।

Realme 11 5G के स्पेसिफिकेशंस (ग्लोबल)

Display 6.72 इंच एफएसडी प्लस
Processor Dimensity 6100+
Camera  108 मेगापिक्सल 
Battery 5000 एमएएच

डिस्प्ले: Realme 11 5G स्मार्टफोन में 6.72-इंच का FHD+ डिस्प्ले मौजूद है। इसमें 680 निट्स पीक ब्राइटनेस और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है।
प्रोसेसर: इसमें पावरफुल MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए माली-जी57 एमसी2 जीपीयू मिलता है।
स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में स्मार्टफोन 8GB रैम +256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। रैम को बढ़ाने के लिए 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट मौजूद है।
बैटरी: Realme 11 5G में 5000mAh की बैटरी, 67W SuperVOOC चार्जिंग के साथ मिल जाती है।
कैमरा: मोबाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 108MP का सैमसंग HM6 प्राइमरी कैमरा लेंस और 2MP का सेकेंडरी सेंसर लगा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
ओएस: यह फोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित Realme UI 4.0 पर काम करता है।
अन्य: डिवाइस में वाई-फाई 5 और ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट, डुअल सिम 5G, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे कई फीचर्स मिल जाते हैं।