रियलमी अपनी नंबर सीरीज में एक और 5G डिवाइस जोड़ सकता है जिसे Realme 12 5G नाम से भारतीय बाजार में जल्द एंट्री मिल सकती है। बता दें कि इससे पहले तक रियलमी 12 प्रो और प्रो प्लस बाजार में मौजूद हैं। वहीं, 12 प्लस 6 मार्च को लॉन्च होने वाला है। इसी में ब्रांड आगे सामान्य मॉडल रियलमी 12 5जी लेकर आ सकता है। दरअसल इसे BIS, FCC, EEC, TKDN, SIRIM, और TUV Rheinland सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यहां फोन की खास डिटेल सामने आई है। आइए, आगे लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।
इस लेख में:
Realme 12 5G लिस्टिंग डिटेल्स
- Realme 12 5G को BIS सर्टिफिकेशन पर RMX3999 मॉडल नंबर के साथ जगह मिली है। इससे से अंदाजा है कि यह भारत में जल्द पेश हो सकता है।
- टीयूवी रीनलैंड लिस्टिंग में फोन 4,880mAh बैटरी के साथ आने की बात सामने आई है हालांकि लॉन्च के वक्त 5,000mAh बैटरी मिलने की उम्मीद है।
- SIRIM सर्टिफिकेशन पर मॉडल नंबर के साथ फोन के नाम Realme 12 5G भी कंफर्म हुआ है।
- Realme 12 5G EEC, TKDN और इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन पर RMX3999 मॉडल नंबर के साथ लिस्टेड है। जहां अन्य कोई डिटेल नहीं मिली है।
- अगर FCC लिस्टिंग की बात करें तो यहां 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ और NFC जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन सामने आए हैं।
- एफसीसी पर यह भी बताया गया है कि नया फोन एंड्रॉइड 14 आधारित Realme UI 5 पर काम कर सकता है।
- FCC प्लेटफार्म पर फोन की एक फोटो भी देखी गई है। जिसमें बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल नजर आता है।
Realme 12 5G Camera FV-5 लिस्टिंग
- Realme 12 5G फोन Camera FV-5 सर्टिफिकेशन पर भी सामने आया है जहां इसके कैमरा की जानकारी मिली है।
- लिस्टिंग के अनुसार Realme 12 5G के प्राइमरी सेंसर में f/1.8 अपर्चर, 5.2mm फोकल लेंथ मिलेगी। यह JPEG इमेज फॉर्मेट को सपोर्ट करेगा।
- डिवाइस में फ्रंट की ओर f/2.0 अपर्चर और 2.6mm फोकल लेंथ सपोर्ट के साथ कैमरा दिया जा सकता है।
आखिर में बताते चलें कि, ऊपर बताए गए सर्टिफिकेशन और अन्य डिटेल से लगता है कि नया Realme 12 5G फोन कम बजट में 5जी विकल्प बनकर आ सकता है। अब देखना होगी की ब्रांड कब इसका असल ऐलान करता है।
See All Competitors