1500 रुपये कम में मिल रहा 8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला realme 12x 5G, जानें नया प्राइस

Join Us icon

भारत में त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है। अगर आप भी इस शानदार माहौल में नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहा है और बजट थोड़ा कम है तो realme 12x 5G आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। दरअसल डिवाइस के लॉन्च प्राइस पर 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है। यह टॉप और मिड वैरियंट पर उपलब्ध है। इसके साथ ग्राहकों को अन्य ऑफर भी दिए जा रहे हैं। आइए, आगे मोबाइल की नई कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस को विस्तार से जानते हैं।

realme 12x 5G ऑफर्स और कीमत

  • realme 12x 5G फोन 4GB, 6GB और 8GB रैम +128जीबी स्टोरेज मॉडल्स में लॉन्च हुआ था। फिलहाल 6GB और 8GB रैम वाले मॉडल पर फ्लैट डिस्काउंट की पेशकश की जा रही है।
  • डिवाइस के 8GB रैम +128 जीबी वैरियंट पर पूरे 1,500 रुपये की छूट मिल रही है। जिसके बाद इसका प्राइस मात्र 13,499 रुपये हो जाता है। जबकि यह 14,999 रुपये में पेश हुआ था।
  • अगर मिड ऑप्शन 6GB+ 128जीबी की बात करें तो डिवाइस को 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी लॉन्च प्राइस 13,499 रुपये थी। वहीं, बेस 4GB रैम +128जीबी अभी भी 11,999 रुपये में बिक रहा है।
  • यदि आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड से realme 12x 5G फोन लेंगे तो 5 प्रतिशत कैशबैक भी प्राप्त होगा।
  • इन ऑफर्स के साथ कंपनी 8,650 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफ भी दे रही है। हालांकि यह आपको आपके ओल्ड फोन की कंडीशन के हिसाब से मिलेगा।
  • अगर आप एक साथ पूरा भुगतान नहीं करना चाहते तो 3 से 24 महीने की सामान्य किस्तों में भी realme 12x 5G ले सकते हैं।
  • कलर ऑप्शन की बात करें तो स्मार्टफोन कोरल रेड, ट्विलाइट पर्पल और वुडलैंड ग्रीन जैसे तीन कलर्स में उपलब्ध है।

realme 12x 5G with 1500 rs discount flipkart

कहां से खरीदें

ऊपर बताए गए सभी ऑफर्स आपको ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट पर मिल जाएंगे। जिसके लिंक हमने नीचे हाईलाइट की है। वहीं, यह फोन कंपनी वेबसाइट पर लॉन्च कीमत में ही सेल हो रहा है।

फ्लिपकार्ट लिंक

क्या आपको खरीदना चाहिए realme 12x 5G

realme 12x 5G स्मार्टफोन इसी साल अप्रैल के महीने में लॉन्च किया गया था। इसमें कंपनी द्वारा 8GB रैम, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+प्रोसेसर की पेशकश है। जिससे अच्छा परफॉर्मेंस मिल जाता है। फोन में 6.72 इंच का एफएचडी प्लस 120 रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी, 45वॉट चार्जिंग जैसी सुविधाएं भी हैं। जो इसे सस्ते बजट में अच्छा फोन बनाती है। इसलिए यह फोन लेंगे तो आपको निराश नहीं करेगा।

realme 12x 5G के स्पेसिफिकेशंस

  • स्क्रीन: रियलमी 12एक्स 5जी में 1080 x 2400 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ 6.72 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले मिलता है। इस पर 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 950निट्स ब्राइटनेस मिल जाती है।
  • प्रोसेसर: Realme 12x एंड्रॉयड 14 और रियलमी यूआई 5.0 पर रन करता है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ आक्टाकोर प्रोसेसर है। यह 2.2गीगाहर्ट्ज तक क्लॉक स्पीड देने के काबिल है।
  • मैमोरी: फोन में 8जीबी तक LPDDR4X रैम +128जीबी तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलता है। जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2टीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है।
  • कैमरा: रियलमी 12एक्स में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर लगा है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
  • बैटरी: डिवाइस में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। इसे जल्दी से चार्ज करने के लिए 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
  • अन्य: यह फोन Air Gesture, IP54 रेटिंग, 3.5mm जैक और साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ VC Cooling टेक्नोलॉजी वाला है। इसमें आपको कनेक्टिविटी के लिए 9 5G बैंड्स मिलेंगे।



Best Competitors

realme P1 Rs. 13,999
79%
vivo T3x Rs. 12,499
79%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here