
realme 14 Pro सीरीज को इंडिया में पेश करने के बाद अब कंपनी ग्लोबल मार्केट में अपनी नई realme 14 Series 5G लेकर आ रही है। ब्रांड की ओर से अनाउंस कर दिया गया है कि वह नए मोबाइल फोन टेक मंच पर पेश करेगी जो स्टाइलिश लुक के साथ शानदार स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करेंगे। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल एक्स प्लेटफॉर्म से सीरीज लॉन्च को टीज़ कर दिया है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।
The Mecha design of the realme 14 Series 5G is making its debut, showcasing a stunning blend of futuristic aesthetics and cutting-edge technology. Does it resonate with you?#realme14Series5G #PerformanceDominator pic.twitter.com/Cqc9Fk0kDb
— realme Global (@realmeglobal) March 12, 2025
realme 14 Series 5G
कंपनी ने सीरीज को तो टीज़ कर दिया है लेकिन अभी इसमें शामिल होने वाले फोन मॉडल्स और लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है। ब्रांड के मुताबिक सीरीज का स्मार्टफोन Mecha design वाला होगा जिसमें कटिंग ऐज टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। अपकमिंग रियलमी 14 सीरीज को कंपनी #PerformanceDominator हैशटैग के साथ प्रोमोट कर रही है जिसकी लॉन्च डेट अनाउंस होते ही खबर अपडेट कर दी जाएगी।
realme 14 5G प्राइस (लीक)
सीरीज के तहत रियलमी 14 5जी फोन को लाया जा सकता है जो लोवर मिड बजट मोबाइल होगा। अनुमान है कि इस स्मार्टफोन का प्राइस realme 14x 5G और realme 14 Pro Lite 5G के बीच में रखा जा सकता है। यानी Realme 14 5G को 15 हजार से 20 हजार के बीच की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में सामने आए लीक अनुसार यह रियलमी 5जी फोन Pink, Silver और Titanium कलर में लाया जाएगा।

realme 14 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)
- 6.67″ 120Hz AMOLED Display
- Qualcomm Snapdragon 6 Gen 4
- 12GB RAM + 256GB storage
- 50MP Dual Rear Camera
- 16MP Selfie Camera
- 45W 6,000mAh Battery
डिस्प्ले : रियलमी 14 5जी मोबाइल को 6.67-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन बताई गई है जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। इस फोन में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 2000निट्स पिक ब्राइटनेस मिल सकती है।
प्रोसेसर : लीक की मानें तो रियलमी 14 5जी फोन को क्वालकॉम के स्नेपड्रैगन 6 जेन 4 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।
मेमोरी : यह रियलमी 5जी फोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम के दो मॉडल्स में लाया जा सकता है। लीक के अनुसार फोन में एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी भी मौजूद रहेगी जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम को जोड़कर इसकी ताकत बढ़ाएगी। इन दोनों रैम वेरिएंट्स में 256जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। मोबाइल के बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल OIS सेंसर मिल सकता है तथा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।
बैटरी : Realme 14 5G फोन में पावर बैकअप के लिए तगड़ी 6,000एमएएच बैटरी दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। यही बैटरी realme 14x 5G में दी गई है। वहीं लीक के अनुसार अपकमिंग रियलमी 14 5जी फोन 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा।









