लॉन्च से पहले ही लीक हुई रियलमी 3 की फोटो, ड्यूड्रॉप नॉच पर होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/12/Realme-U1-Design-7.jpg

रियलमी घोषणा कर चुकी है कि कंपनी अपने नए स्मार्टफोन रियलमी 3 पर काम कर रही है और आने वाली 4 मार्च को यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी। कंपनी के सीईओ माधव सेठ रियलमी 3 की लॉन्च डेट के साथ ही यह जानकारी भी दे चुके हैं कि कंपनी इस फोन को मीडियाटेक के हे​लीयो पी70 चिपसेट से लैस करेगी। वहीं आज एक ताजा लीक में लॉन्च से पहले ही रियलमी 3 की फोटो भी सामने आ गई है, जिससे फोन के डिजाईन और इसकी डिसप्ले की जानकारी मिली है।

रियलमी 3 की इस फोटो को ट्वीटर पर शेयर किया गया है। इस फोटो में बेंचमार्किंग प्लेटफार्म एनटूटू का रनिंग टेस्ट भी दिखाया गया है। सबसे पहले डिजाईन की बात करें तो फोटो से यह साफ हो गया है कि रियलमी 3 को कंपनी द्वारा ‘यू’ शेप वाली ड्यूड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन में फुलव्यू स्क्रीन दी गई है तथा फ्रंट पैनल पर नॉच के अलावा कोई अन्य सेंसर या फिजिकल बटन नहीं दिया गया है।

इस फोटो से यह भी पता चला है कि रियलमी 3 एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा तथा साथ ही इस फोन में कलर ओएस 6.0 भी देखने को मिल सकता है। फोन की डिसप्ले पर एनटूटू स्कोर भी दिखाई दे रहा है जो 1,37,976 है। माधव सेठ यह पहले ही बता चुके हैं कि रियलमी 3 में मीडियाटेक हेलीयो पी70 चिपसेट देखने को मिलेगा। यह चिपसेट 40 प्रतिशत तक बैटरी की खपत को कम करता है तथा किसी भी कंटेंट को इंटरनेट से डाउनलोड करने के दौरान 30 प्रतिशत तक अधिक स्पीड देगा।

लॉन्च हुआ 6.9-इंच डिसप्ले और 5,810एमएएच बैटरी वाला लेनोवो वी7

रियलमी 3 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक इस फोन में 6जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है। रियलमी 3 को कंपनी डायमंड कट वाले बैक पैनल पर पेश कर सकती है। चर्चा है कि कंपनी इस फोन के एक से ज्यादा वेरिएंट बाजार में उतारेगी जिनकी कीमत 15,000 रुपये के करीब हो सकती है।