लॉन्च हुआ 6.9-इंच डिसप्ले और 5,810एमएएच बैटरी वाला लेनोवो वी7, स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों का करेगा

Join Us icon

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 के मंच से एक ओर जहां सैमसंग और हुआवई जैसी टेक कंपनियां फोल्डेबल फोन पेश कर टेक प्रेमियों को चौंका चुकी है। वहीं अपने फैन्स को खुश करते हुए टेक कंपनी लेनोवो ने भी एक ऐसा अनूठा डिवाईस पेश कर दिया है जिसे स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों की तरह यूज़ किया जा सकता है। लेनोवो की ओर से टैब वी7 लॉन्च किया गया है जो डिसप्ले के मामले में फोल्डेबल फोन के समान है और कीमत में उनके बेहद सस्ता है।

लेनोवो वी7 डिजाईन

लेनोवो ने अपने इस डिवाईस को 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले पर पेश किया है। लेनोवो वी7 के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। यहां सेल्फी कैमरा डिसप्ले के उपर बेजल पर मौजूद है। फोन के बैक पैनल फ्लैश लाईट के साथ सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। इस कैमरा सेटअप के ठीक नीचे फिंगर​प्रिंट सेंसर मौजूद है।

लेनोवो वी7 स्पेसिफिकेशन्स

लेनोवो वी7 में 1080 x 2160 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.9-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इस फोन की बड़ी स्क्रीन इसे टैबलेट की तरह यूज़ करने देती है। कपंनी ने इस फोन को एंडरॉयड पाई पर पेश किया है जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट पर रन करता है।

lenovo v7 launched with 5810 mah battery in mwc

कंपनी की ओर से वी7 को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। एक वेरिएंट जहां 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गइ है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो लेनोवो वी7 के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

लेनोवो के इस फोन की दूसरी सबसे बड़ी खासियत फोन की बैटरी है। कंपनी ने वी7 को 5,810एमएएच की दमदार बैटरी से लैस कर पेश किया है। चार्जिंग के लिए इस फोन में यूएसबी टाईप-पोर्ट भी मौजूद है। डुअल सिम और 4जी एलटीई के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर​ दिया गया है वहीं लेनोवो वी7 ​फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। लेनोवो वी7 को 250 यूएस डॉलर की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 17,000 रुपये के करीब है। उम्मीद है कि लेनोवो जल्द ही इंडिया में भी वी7 को उतार देगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here