
Oppo के सब ब्रांड के तौर पर अपनी शुरुआत करने वाले Realme आज अपने नए स्मार्टफोन Realme 3 Pro को लॉन्च करेगी, जिसके लिए कंपनी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक इवेंट का आयोजन किया है। इसके अलावा 91मोबाइल्स को इस बात की एक्सक्लूसिव जानकारी मिली थी कि कंपनी आज ही Realme C2 को भी लॉन्च करेगी। लॉन्च से पहले खुद कंपनी कई बार Realme 3 Pro को टीज कर चुकी है। लेकिन, Realme C2 को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
आज होने वाला इवेंट दिल्ली में 12:30 बजे शुरू होगा। वहीं, कंपनी अपने सोशल मीडिया चैनल और वेबसाइट पर इस इवेंट की लाइव स्ट्रिम करेगी। रियलमी 3 प्रो फ्लिपकार्ट पर कुछ समय पहले ही टीज किया गया था। वहीं, फ्लिपकार्ट पर 19 अप्रैल से डिवाइस के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। इसे भी पढ़ें: Realme U1: लाइफ चलेगी स्टाइल से
रियलमी 3 प्रो स्पेसिफिकेशन्स
Realme 3 Pro को लेकर हाल ही सामने आए एक लीक में बताया गया है कि यह फोन भारत में तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। रियलमी 3 प्रो के सबसे छोटे वेरिएंट में 4जीबी रैम मैमोरी के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। फोन का दूसरा वेरिएंट 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। इसी तरह Realme 3 Pro के सबसे बड़े वेरिएंट में 6जीबी की रैम मैमोरी मौजूद रहेगी तथा यह वेरिएंट भी 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। इसे भी पढ़ें: 19 अप्रैल से शुरू होंगे Realme 3 Pro के प्री-ऑर्डर, 22 अप्रैल को लॉन्च होगा फोन
रिपोर्ट के मुताबिक Realme 3 Pro को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। यह चिपसेट 10एनएम तकनीक पर बना होगा जो आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ काम करेगा। लीक के अनुसार रियलमी 3 प्रो को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि रियलमी 3 प्रो का एक बैक कैमरा सोनी आईएमएक्स519 सेंसर से लैस होगा। इसी तरह Realme 3 Pro को लेकर बताया गया है कि इस फोन में वीओओसी 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक भी दी जाएगी।
अगर बात करें Realme C2 की तो इसे वॉटरड्रॉप नॉच स्टाईल पर पेश किया जाएगा जिसे कंपनी ने ड्यूड्रॉप नॉच का नाम दिया है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित होगा जो कलरओएस 6.0 पर पेश किया जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में मीडियाटेक का हेलीयो पी22 चिपसेट देखने को मिलेगा। कंपनी की ओर से इस फोन को एक से ज्यादा रैम व स्टोरेज वेरिएंट में भी लॉन्च किया जा सकता है।


















