4,230एमएएच बैटरी वाला रियलमी 3 फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट, 4 मार्च को होगा लॉन्च

Join Us icon

ओपो की सब-ब्रांड कंपनी रियलमी घोषणा कर चुकी है कि वह आने वाली 4 मार्च को अपना नया स्मार्टफोन रियलमी 3 लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोन के डिजाईन और डिसप्ले के साथ ही इसके प्रोसेसर व अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं आज इस फोन को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर भी लिस्ट कर दिया गया है जिससे साफ हो गया है कि कंपनी ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन रियलमी 3 को शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर बेचेगी।

रियलमी 3 को लेकर फ्लिपकार्ट पर प्रोडक्ट पेज बनाया गया है। इस प्रोडक्ट पेज पर फोन के लॉन्च की जानकारी भी दी गई है जिसके अनुसार रियलमी 3 का लॉन्च ईवेंट 4 मार्च का दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। फ्लिपकार्ट की इस लिस्टिंग से एक ओर जहां यह साफ हो गया है कि रियलमी 3 आनलाईन प्लेटफॉर्म पर सिर्फ फ्लिपकार्ट पर ही बिकेगा वहीं दूसरी ओर प्रोडक्ट पेज पर रियलमी 3 की कई स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी साफ हो गई है।

रियलमी 3 स्पेसिफिकेशन्स

फ्लिपकार्ट के प्रोडक्ट पेज पर बताया गया है कि बेजल लेस ड्यूड्रॉप नॉच डिसप्ले पर ही पेश किया जाएगा। फोन की नॉच में ही सिंगल सेल्फी कैमरा होगा। इस लिस्टिंग में सामने आया है कि कपंनी अपने नए स्मार्टफोन को 12एनएम तकनीक पर बने मीडियाटेक हेलीयो पी70 चिपसेट पर लॉन्च करेगी। यह चिपसेट एआई तकनीक से लैस होगा। वहीं साथ ही लिस्टिंग में बताया गया है कि रियलमी 3 4,230 एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जाएगा।

​रियलमी 3 से जुड़ी किसी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी कंपनी द्वारा नहीं दी गई है। वहीं अब तक सामने आए लीक्स की मानें तो यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित होगा तथा इस फोन मे 6जीबी की रैम मैमोरी दी जा सकती है। चर्चा है कि कंपनी इस फोन के एक से ज्यादा वेरिएंट बाजार में उतारेगी जिनकी कीमत 15,000 रुपये के करीब हो सकती है। वहीं दूसरी ओर से यह उम्मीद भी की जा रहा है कि कंपनी रियलमी 3 प्रो को भी रियलमी 3 के साथ लॉन्च कर सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here