रियलमी 3 के साथ लॉन्च हो सकता है रियलमी 3 प्रो, टीजर से मिला इशारा

Join Us icon

रियलमी ने कुछ समय पहले घोषणा की थी कि वह अपने नए स्मार्टफोन रियलमी 3 पर काम कर रही है और आने वाली 4 मार्च को यह स्मार्टफोन भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, कंपनी के सीईओ माधव सेठ रियलमी 3 के बारे में काफी जानकारी दे चुके हैं। अब रियलमी ने अपने ऑफिशियल हैंडल से एक ट्विट कर इस बात का हिंट दिया है कि कंपनी रियलमी 3 के साथ ही इसके प्रो वेरिएंट को पेश किया जाएगा।

इस टीजर के जारी होने के बाद से ऐसे कायास लगए जा रहें हैं कि कंपनी 4 मार्च को रियलमी 3 के साथ रियलमी 3 प्रो को भी लॉन्च कर सकती है। ट्विटर पर एक 6 सेकेंड का विडियो जारी हुआ है। इस टीजर में ‘बी प्रोटेक्टिव’ लिखा नजर आ रहा है, जिसमें इसका प्रो वाला पार्ट लाइटिंग के साथ बोल्ट फॉर्मेट में दिखाई दे रहा है।

अब तक लीक हुई जानकारी के मुताबिक कंपनी रियलमी 3 को मीडियाटेक के हे​लीयो पी70 चिपसेट से लैस करेगी। वहीं, हाल ही में रियलमी 3 के कुछ फोटो भी सामने आई थी, जिससे फोन के डिजाईन और इसकी डिसप्ले की जानकारी मिली थी।

लॉन्च से पहले ही लीक हुई रियलमी 3 की फोटो, ड्यूड्रॉप नॉच पर होगा लॉन्च

इस फोटो से यह भी पता चला है कि रियलमी 3 एंडरॉयड के सबसे नए ओएस एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया जाएगा तथा साथ ही इस फोन में कलर ओएस 6.0 भी देखने को मिल सकता है। फोन की डिसप्ले पर एनटूटू स्कोर भी दिखाई दे रहा है जो 1,37,976 है। माधव सेठ यह पहले ही बता चुके हैं कि रियलमी 3 में मीडियाटेक हेलीयो पी70 चिपसेट देखने को मिलेगा। यह चिपसेट 40 प्रतिशत तक बैटरी की खपत को कम करता है तथा किसी भी कंटेंट को इंटरनेट से डाउनलोड करने के दौरान 30 प्रतिशत तक अधिक स्पीड देगा।

रियलमी 3 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक इस फोन को कंपनी डायमंड कट वाले बैक पैनल पर पेश कर सकती है। चर्चा है कि कंपनी इस फोन के एक से ज्यादा वेरिएंट बाजार में उतारेगी जिनकी कीमत 15,000 रुपये के करीब हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here