रेडमी नोट 7 प्रो को चुनौती देने आ रहा रियलमी 3 प्रो, अप्रैल में होगा भारत में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/03/realme_3_review_select2.jpg

रियलमी ने सोमवार को भारत में रियलमी 3 लॉन्च करने के साथ यह इसके अपग्रेडेड हैंडसेट रियलमी 3 प्रो को जल्द लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी ने खुद ही तय कर दिया है कि इस डिवाइस की सीधी टक्कर रेडमी नोट 7 प्रो से होगी।

हो सकता है 48-मेगापिक्सल कैमरा
रियलमी 3 लॉन्च के समय कंपनी के सीईओ माधव शेठ ने बताया “ रियलमी 3 प्रो को अप्रैल में लॉन्च किया जाएगा।” वहीं, कंपनी क्योंकि इस फोन को ‘रेडमी नोट 7 प्रो’ का प्रतिद्वंद्वी बताया जा रहा है। ऐसे में हम उम्मीद कर सकते हैं कि रियलमी 3 प्रो में में 48-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है।

रियलमी 3 का अपग्रेडेड वर्जन होगा रियलमी 3 प्रो
कंपनी के अनुसार रियलमी 3 प्रो इस साल ही अप्रैल महीने में लॉन्च होगा। हालांकि, इवेंट के दौरान फोन की कीमत और स्पेसिफिकेन के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया था। लेकिन, माना जा रहा है कि यह फोन रियलमी 3 का अपग्रेड वर्जन होगा। इससे साफ है कि इसमें बेहतर कैमरे और ज्यादा दमदार प्रोसेसर दिया जाएगा। इवेंट में सिर्फ रियलमी 3 प्रो की स्पीड का भी टीज़र ज़ारी किया गया है।

रियलमी 3 प्रो की सेल और ऑफर्स
अगर बात करें रियलमी 3 की तो इस डिवाइस की पहली सेल 12 मार्च को होगी। आप इस फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल साइट से खरीद सकेंगे।रियलमी 3 के 3जीबी रैम वाले मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। वहीं 4जीबी वाला वेरियंट 10,999 रुपये में लिया जा सकता है। वहीं अच्छी बात यह कही जा सकती है कि यदि आप एचडीएफसी कार्ड से खरीदारी करते हैं तो आपको 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। फोन डायमंड ब्लैक, रेडिएंट ब्लू और ब्लैक रंग में मिलेगा।


रियलमी 3 की स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
अगर बात करें रियलमी 3 फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.2-इंच का डिसप्ले दिया गया है। रिलयमी 3 हैंडसेट 12एनएम मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन मेें अगर बात करें फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.2-इंच का डिसप्ले दिया गया है। रिलयमी 3 हैंडसेट 12एनएम मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा फोन मेें 3जीबी/4जीबी रैम और 32जीबी/ 64जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है। फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और एक डायमंट कट केस मौजूद है। इसके अलावा रियलमी 3 में ब्लूटूथ वी4.2 सपोर्ट मिलेगा। यह फोन कलर ओएस 6 एंडरॉयड 9 पाई आधारित है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में डुअल 4जी वीओएलटीई सिम है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा में बोके मोड फीचर भी है और कुछ और क्रिएटिव मोड्स भी हैं जैसे मल्टी फ्रेम नॉइस रिडक्शन, हाइब्रिड एचडीआर और एआई सीन रिग्नाइजेशन है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।