5000एमएएच बैटरी के साथ इंडिया आया Realme 5i, Redmi 8 को होगी परेशानी

Join Us icon

Realme ने कुछ दिन पहले ही अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपनी ‘रियलमी 5’ सीरीज़ को बढ़ाते हुए नया डिवाइस Realme 5i को लॉन्च किया था। वहीं, आज इस डिवाइस को ऑफिशियल तौर पर इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। लो बजट स्मार्टफोन मार्केट के अंदर पेश किया गया यह डिवाइस 5,000एमएएच की दमदार बैटरी सपोर्ट करता है। आइए आगे आपको Realme 5i की फुल स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

कीमत और सेल डिटेल

इंडिया में Realme 5i को ब्लू और ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन को कंपनी ने 4 जीबी रैम वेरिएंट में ही लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 8,999 रुपए है। इस डिवाइस को कंपनी 15 जनवरी दोपहर 12 बजे सेल के लिए फ्लिपकार्ट और रियलमी की वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगी। वहीं, इस इवेंट के दौरान कंपनी के सीईओ ने रियलमी के अपकमिंग और बिल्कुल नए फिटनेस बैंड की झलक दिखाई। हालांकि, इस बारें ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी।

डिजाइन

Realme 5i बेजल लैस नॉच डिसप्ले डिजाइन के साथ आता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए कंपनी ने इस फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ से प्रोटेक्ट किया है। इसके अलावा फोन के बॉटम पर टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल मौजूद हैं। वहीं, राइट साइड में वॉल्यूम और पावर बटन दिया गया है। डिवाइस के रियर पर लेफ्ट साइड में वर्टिकल चार रियर कैमरा और बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर है।

स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन को कंपनी ने 1600 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ मिनीड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट के साथ पेश किया है। वहीं, रियलमी 5आई कलरओएस 6.1 आधारित एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च हुआ है जो आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट सपोर्ट करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है।

दमदार कैमरा

रियलमी 5आई के फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो यह डिवाईस क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ एफ/1.8 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX386 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगाक्सिल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Realme 5i में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

इस फोन में 5000mAh की बैटरी है जो 10 वॉच की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 4G LTE, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई और जीपीएस दिया गया है। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here