16 फरवरी को इंडिया में लॉन्च होगी रियलमी 9 प्रो सीरीज़, आएंगे realme 9 Pro 5G और realme 9 Pro Plus 5G Phone

Join Us icon

Realme को लेकर लंबे समय से खबर आ रही है कि कंपनी अपनी लेटेस्ट ‘रियलमी 9 प्रो सीरीज़’ पर काम कर रही है और बेहद जल्द इसे भारतीय बाजार में उतारने वाली है। बीते दिनों में इस सीरीज़ को लेकर कई लीक्स सामने आए हैं। वहीं आज रियलमी इंडिया ने आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हुए बता दिया है कि realme 9 Pro series आने वाली 16 फरवरी को इंडिया में लॉन्च कर दी जाएगी। इस सीरीज़ के तहत Realme 9 Pro 5G और Realme Pro Plus 5G Phone लॉन्च हो सकते हैं।

realme 9 Pro series India Launch

रियलमी ने ऑफिशियल अनाउमेंट करते हुए बताया है कि कंपनी 16 फरवरी को realme 9 Pro series इंडिया में लॉन्च करने वाली है। यह एक डिजिटल लॉन्च ईवेंट होगा जो 16 फरवरी की दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने हालांकि सीरीज़ में शामिल मोबाइल फोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन चर्चा है कि सीरीज़ के तहत Realme 9 Pro 5G और Realme Pro+ 5G फोन लॉन्च किए जाएंगे।

Realme 9 Pro Plus 5G

रियलमी 9 प्रो प्लस 5जी फोन इस सीरीज़ का सबसे बड़ा मॉडल होगा। इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सामने आए लीक्स के अनुसार इस फोन में 6.43-इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है।, जिसका रेजलूशन Full HD+ 1080 x 2400 पिक्सल होगा। इस फोन में पंच होल कटआउट दिया जाएगा, जिसमें 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जाएगा और फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया जाएगा।

realme 9 Pro 5g series India Launch on 16 February price specs leaked

रियलमी के इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फ़ोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा जो कि OIS सपोर्ट के साथ आएगा। रियर कैमरा सेटअप में 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया जाएगा। Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 920 SoC दिया जाएगा। रियलमी के इस फोन में 4500 mAh की बैटरी के साथ 50W या 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी का यह फोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here