
Realme के बारे में पहले कहा जा रहा था कि कंपनी 2021 की आखिरी तिमाही में अपनी नई ‘रियमली 9’ सीरीज़ को टेक मंच पर पेश करेगी। लेकिन बाजार में चल रही Chip Shortage के चलते यह लॉन्च आगे बढ़ा दिया गया है और Realme 9 series अगले साल 2022 में लाई जाएगी। सीरीज़ को बाजार में आने में अभी समय है लेकिन रियलमी 9 सीरीज़ का सबसे बड़ा स्मार्टफोन मॉडल रियलमी 9 प्रो प्लस एक ओर जहां IMEI database पर स्पॉट हुआ है वहीं साथ ही रियलमी फैंस की उम्मीद और भी प्रबल हो गई है कि इस बार Realme 9 Pro एक रियल अपग्रेड बनकर मार्केट में एंट्री लेगा।
Realme 9 Pro बना कंपनी के लिए जिम्मेदारी
Realme 9 Pro स्मार्टफोन मौजूदा Realme 8 Pro का अपग्रेड वर्ज़न बनकर आएगा। ऐसे में यूजर्स को उम्मीद रहेगी कि इस आने वाले मोबाइल फोन में कुछ ऐसा देखने को मिले जो पुराने फोन में नहीं था। रियलमी 8 प्रो को 6.4 इंच की फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। ऐसे में रियलमी 9 प्रो में यूजर चाहते हैं कि 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले दी जाए।

गौरतलब है कि Realme 8 Pro से पहले Realme 7 Pro और Realme 6 Pro यानी ये तीनों ही स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट पर लॉन्च किया गए हैं। ऐसे में इस बार यह जरूरी हो जाता है कि कंपनी अपने फोन में चिपसेट को अपग्रेड करके लाए। वैसे लीक्स में चर्चा है कि रियलमी 9 प्रो क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है।
Realme 8 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.45 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स471 सेंसर दिया गया था। बता दें कि इससे पहले Realme 7 Pro स्मार्टफोन को कंपनी ने 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च किया था। यानी नया फोन पुराने की तुलना में डाउनग्रेड हो गया था। लेकिन इस बार रियलमी फैंस ऐसा नहीं चाहते हैं। कंपनी को Realme 9 Pro में कम से कम 32MP Selfie Camera देना ही होगा।
Realme 9 Pro Plus
रियलमी 9 प्रो प्लस की चर्चा करें तो इस फोन से जुड़ी यह बड़ी खबर टिपस्टर मुकुल शर्मा की ओर से आई है। आईएमईआई डाटाबेस में यह रिलयमी स्मार्टफोन RMX3393 मॉडल नंबर के साथ सर्टिफाइड किया गया है। दावा किया जा रहा है कि यह मॉडल रियलमी 9 सीरीज़ के ही रियलमी 9 प्रो प्लस स्मार्टफोन का है। डाटाबेस में हालांकि स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई खास जानकारी नहीं मिली है लेकिन इस सर्टिफिकेशन ने यह साफ कर दिया है कि Realme 9 Pro Plus स्मार्टफोन जल्द ही बाजार में पेश कर दिया जाएगा।





















