Realme 9 Pro+ स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन्स से हुआ खुलासा

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/12/Realme-9-series.jpeg

Realme इन दिनों अपने अपकमिंग फ़्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 2 Pro और पॉपुलर मिड रेंज स्मार्टफ़ोन Realme 9 Series को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। रियलमी के ये दोनों स्मार्टफोन्स 2022 में लॉन्च किए जा सकता हैं। Realme 9 सीरीज के तहत कंपनी Realme 9, Realme 9 Pro, Realme 9 Pro+/Max, और Realme 9i को लॉन्च कर सकती है। यह संभव है कि रियलमी इन सभी स्मार्टफोन को एक साथ लॉन्च नहीं करेगी।

रियलमी भारत में सबसे पहले Realme 9 Pro+ को लॉन्च कर सकती है। रियलमी का यह फ़ोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड (BIS) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर “RMX3392” के साथ स्पॉट किया गया है। इससे पहले Realme 9 series के स्मार्टफोन को IMEI डेटाबेस पर मॉडल नंबर RMX3393 के साथ स्पॉट किया गया था, जोकि संभवत: Realme 9 Pro हो सकता है। हालांकि BIS सर्टिफिकेशन्स में रियलमी के इस स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है।

इससे पहले सितंबर में Realme 9 सीरीज़ को रियलमी के CMO फ़्रांसिस वॉन्ग ने टीज किया था। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, इन दिनों टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री CPU शॉर्टेज का सामना कर रही है। ऐसे में ब्रांड अपनों पोर्टफ़ोलियो में तेज़ी से प्रोडक्ट बना रहे हैं या फिर प्रोसेसर के मामले में कम्प्रोमाइज करते है। हमने (रियलमी) भी अपने प्रोडक्ट रोडमैप को तेज़ी से एडजेस्ट किया है। ऐसे में #realme9series को 2022 में लॉन्च किया जाएगा। Realme 8 series को कंपनी ने मार्च महीने में पेश किया था। ऐसे में कंपनी के नंबर सीरीज के अगले लाइनअप के लिए यह सबसे लंबा इंतज़ार है। यह भी पढ़ें : एक्सक्लूसिव : iQOO 9 स्मार्टफोन 120W चार्जिंग और Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ भारत में फरवरी में होगा लॉन्च

Realme 9 series : स्पेसिफिकेशन्स

लीक रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Realme 9 सीरीज के स्मार्टफोन को जनवरी के अंत या फिर फरवरी के शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। Realme 9i स्मार्टफोन कंपनी का सबसे सस्ता वेरिएंट हो सकता है। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। इस सीरीज का टॉप-एंड मॉडल AMOLED डिस्प्ले, हाई रिफ्रेश रेट, मल्टी कैमरा वेरिएंट और 65W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही Realme 9 सीरीज के स्मार्टफोन Android 12 पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करेंगे। यह भी पढ़ें : मात्र 625 रुपये की किस्त में खरीदें itel A48 स्मार्टफोन, JioPhone Next को मिलेगी जबरदस्त चुनौती

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है PUBG New State?