
Realme RMX3063 माॅडल नंबर वाला एक स्मार्टफोन कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी सर्टिफिकेशन्स साइट एफसीसी पर लिस्ट हुआ था। इस फोन का रियर डिजाईन काफी हद तक Realme C15 स्मार्टफोन जैसा था तथा साथ ही सर्टिफिकेशन्स साइट पर यह खुलासा भी हुआ था कि इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। वहीं अब रियलमी का ही एक आने वाला मोबाइल एनबीटीसी पर लिस्ट हुआ है जहां यह साफ हो गया है कि कंपनी के इस नए स्मार्टफोन को Realme C20 नाम के साथ मार्केट में लाॅन्च किया जाएगा।
Realme C20 को इंडोनेशियन सर्टिफिकेशन्स साइट पर लिस्ट किया गया है। यहां फोन का माॅडल नंबर Realme RMX3061 बताया गया है जिसके साथ ही साफ तौर पर फोन को नाम ‘रियलमी सी20’ लिखा गया है। यह पहली लिस्टिंग है जहां Realme C20 स्मार्टफोन का नाम सामने आया है। सर्टिफिकेशन्स साइट पर फोन की स्पेसिफिकेशन्स की तो अधिक जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह जरूर बताया है कि इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी और बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। रियलमी सी20 को रियलमी सी15 का अपग्रेडेड वर्ज़न बताया जा रहा है।
Realme C15
रियलमी सी15 की बात करें तो इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इस फोन को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.5 इंच की एचडी+ एलसीडी डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह फोन एंडरॉयड 10 पर पेश हुआ है जो रियलमी वन यूआई पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए Realme C15 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 13 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मेक्रो सेंसर और एक ब्लैक एंड वाइट सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी सी15 स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Realme C15 डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।। 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही सिक्योरिटी के लिए जहां दोनों फोन के बैक पैनल पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं ये डिवाईस फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करते हैं। पावर बैकअप के लिए फोन में 6,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है। यह फोन रिवर्स चार्जिंग फीचर से लैस हैं।






















