
Realme एक बार फिर अपनी लो-बजट फोन्स की C-सीरीज में नया फोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर इस बात का ऐलान कर दिया है कि Realme की C सीरीज के अंदर Realme C20A नाम के फोन को जल्द लॉन्च किया जाने वाला है। इस फोन को कंपनी Bangladesh की टेक मार्केट में पेश करेगी। रियलमी ने अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है। वहीं, इस पोस्ट में फोन की बैटरी और डिवाइस के स्क्रीन साइज की जानकारी सामने आई है। आपको याद दिला दें कि कंपनी इससे पहले अपनी ‘सी’ सीरीज के अंदर Realme C20, Realme C21 और Realme C25 को इंडिया के टेक मंच पर पेश कर चुकी है।
Realme C20A लॉन्च डेट
Realme C20A को इस महीने के आखिर में Bangladesh टेक मंच पर पेश किया जा सकता है। कंपनी ने अपने पोस्ट में जिक्र किया है कि इस फोन को Bangladesh में Eid पर पेश किया जाएगा। इस हिसाब से फोन 12 मई के आस-पास लॉन्च हो सकता है। इसे भी पढ़ें: Samsung Galaxy F12 vs Realme C25 : 48MP कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला कौन सा स्मार्टफोन है सबसे बेस्ट

Realme C20A में होगी 5000mAh battery
लॉन्च डेट के बारे में टीज करते हुए कंपनी ने फोन के कुछ फीचर्स की भी जानकारी दी है। रियलमी ने बताया है कि Realme C20A में 5000mAh की बैटरी होगा। इसके अलावा डिवाइस में 6.5-इंच का डिसप्ले दिया जाएगा। इसके अलावा संभावना है कि फोन बजट कैटेगरी के अंदर LCD डिसप्ले से लैस हो सकता है। वहीं, फोन में Realme C20 जैसे फीचर्स हो सकते हैं।
Realme C20
Realme C20 स्मार्टफोन में 6.5-इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है। इस स्मार्टफोन सेल्फी के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दी गई है। Realme C20 स्मार्टफोन को MediaTek Helio G35 चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इस फोन में 2GB की LPDDR4x RAM दिया गया है। इस फोन में 32GB की स्टोरेज दी गई है। इसके साथ ही फोन की स्टोरेज को microSD कार्ड के ज़रिए 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: लो बजट में Realme की नई बाजी तैयार, लॉन्च से पहले वेबसाइट पर लिस्ट हुआ सस्ता रियलमी C25s
कैमरा स्पेसिपिकेशन्स की बात करें तो Realme C20 स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया है, जिसके साथ LED फ्लैश दिया है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। इसके साथ ही बैटरी की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी है, जो रिवर्स चार्ज सपोर्ट करता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन Android 10 पर आधारित Realme UI पर रन करता है।
Realme C20 स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, Bluetooth 5.0, GPS/ A-GPS, Micro-USB, और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।





















