
Realme कल यानी 24 मार्च को इंडिया में अपनी नई Realme 8 सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वहीं, दूसरी ओर आज कंपनी ने अपनी लो बजट वाली C-सीरीज के अंदर Realme C25 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इंडोनेशिया में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में Realme C21 और Realme C25 से पर्दा उठाया। रियलमी सी25 बिल्कुल नया फोन है वहीं, सी21 को पिछले महीने मलेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में रियलमी सी25 और रियलमी सी21 स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी लॉन्च किए जा सकते हैं। आइए आगे जानते हैं इन फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ ही कीमत के बारे में सबकुछ।
डिजाइन
रियलमी सी25 के डिजाइन की बात करें तो कंपनी ने इस को फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया है। स्क्रीन के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं। वहीं, नीचे की ओर चौड़ा चिन पार्ट दिया गया है। फोन के दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन है तथा बाएं पैनल पर सिम स्लॉट मौजूद है। इसके अलावा फोन के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी दाईं ओर स्वायर शेप में प्लेस है। कैमरा सेटअप के साइड में नीचे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। वहीं, Realme C21 का डिजाइन भी बिल्कुल रियलमी सी25 जैसा ही है। इसे भी पढ़ें: 5G की पावर वाले Realme GT Neo की लॉन्च डेट आई सामने, जानें कब होगा लॉन्च
Realme C25 की खूबियां
अगर बात करें फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.52 इंच एचडी+ डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिज्योलूशन 720 x 1600 पिक्सल है। वहीं, स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा फोन में मीडियाटेक हीलियो G70 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 4 जीबी रैम के साथ 64 व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकेगा।
फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी25 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी, 2 मेगापिक्सल डेप्थ और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मिलता है। इसे भी पढ़ें: 6 जीबी रैम और डायमनसिटी 1200 चिपसेट के साथ लिस्ट हुआ नया Realme फोन, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने
बैटरी का दाम
रियलमी सी25 को पावर देने के लिए 6000mAh बैटरी दी गई है जो18वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। इसके साथ ही रियलमी का यह नया बजट फोन एंडरॉयड 11 ओएस बेस्ड रियलमी यूआई 2.0 पर कार्य करता है। वहीं, कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल सिम सपॉर्ट, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है।
Realme C25 की कीमत
Realme C25 के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत लगभग 10,500 रुपए और 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत लगभग 12,550 रुपए है। फोन वाटर ब्लू और वाटर ब्लैक कलर में आता है।
Realme C21
इसमें 6.5 इंच एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) एलसीडी डिसप्ले, मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज दिया गया है। वहीं, फोन में 13 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं, रियलमी सी21 फोन एंडरॉयड 10 आधारित Realme UI पर कार्य करता है, जिसमं 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है। कीमत की बात करें तो फोन को लगभग 8,000 रुपए में पेश किया गया है।















