Realme C3 और Realme 5i की लिस्टिंग आई सामने, जल्द लॉन्च होंगे ये दो सस्ते रियलमी फोन

Join Us icon

Realme ने पिछले महीने भारतीय बाजार में अपनी ‘रियलमी 5 सीरीज़’ के तहत लो बजट स्मार्टफोन Realme 5s लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 9,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जो दो स्टोरेज वेरिएंट्स में इंडिया में सेल के लिए मौजूद है। Realme 5, Realme 5 Pro और Realme 5s के बाद इस सीरीज़ का एक और नया डिवाईस Realme 5i फिर से सामने आया है। पिछले दिनों इस फोन को वाईफाई अलायंस और एनबीटीसी पर देखा गया था, वहीं अब Realme 5i सिंगापुर की वेबसाइट पर भी लिस्ट हो गया है। लेकिन इस बार Realme 5i अकेला नहीं आया है। इस स्मार्टफोन के साथ रियलमी के एक और नए डिवाईस Realme C3 का भी खुलासा हो गया है।

Realme C3 को Realme 5i को सिंगापुर की इंफोकॉम मीडिया डेवलेपमेंट अथॉरिटी (IMDA) वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यहां लिस्ट हुए दोनों रियलमी स्मार्टफोंस के नाम का खुलासा कर दिया गया है जिससे पता चला है कि कंपनी जल्द ही Realme C2 का अपग्रेडेड वर्ज़न Realme C3 नाम के साथ लाने को तैयार है। वहीं रियलमी 5 सीरीज़ में Realme 5i स्मार्टफोन दस्तक देने वाला है।

Realme C3 RMX1941 Realme 5i RMX2030 certification listing on IMDA launching soon

Realme C3 की बात करें तो यह डिवाईस इसी साल लॉन्च हुए Realme C2 का नेक्स्ट वर्ज़न होगा। आईएमडीए वेबसाइट पर Realme C3 को RMX1941 मॉडल नंबर के साथ दिखाया गया है। वहीं रियलमी 5 सीरीज़ में आने वाले Realme 5i को इस लिस्टिंग में RMX2030 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। बता दें कि रियलमी 5आई पहले भी इसी मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ था। लिस्टिंग में दोनों फोन की अधिक जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि साल 2020 की पहली तिमाही में ही ये दोनों स्मार्टफोन टेक मंच पर एंट्री ले लेंगे।

Realme C2

रियलमी सी2 ब्रांड का एंट्री लेवल फोन है जो इंडिया में दो वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ था। फोन के 2 जीबी रैम + 16 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 5,999 रुपये तथा 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बाजार में उतारा गया था। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच पर पेश किया गया है जो 6.1-इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Realme C2 को कलरओएस 6.0 पर आधारित एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है तथा प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 12 नैनोमीटर फैब्रिकेशन तकनीक पर बना मीडियाटेक का हेलीयो पी22 चिपसेट दिया गया है।

Realme C3 RMX1941 Realme 5i RMX2030 certification listing on IMDA launching soon

Realme C2 डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी तथा 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह सेल्फी के लिए Realme C2 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। डुअल सिम व 4जी एलटीई के साथ ही यह फोन बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। फोन अनलॉकिंग व सिक्योरिटी के लिए इस फोन में सिर्फ फेस अनलॉक फीचर ही दिया गया है। वहीं पावर बैकअप के लिए Realme C2 माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट के साथ 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी सपोर्ट करता है।

Realme 5s

इंडिया में लॉन्च हुए Realme 5s की बात करें तो फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये तथा 4 जीबी रैम + 128 जीबी मैमोरी वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ से प्रोटेक्टेड है। Realme 5s को एंडरॉयड 9 पाई आधारित कलर ओएस 6 पर पेश किया गया है तथा यह फोन 2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 एआईई चिपसेट पर रन करता है।

Realme C3 RMX1941 Realme 5i RMX2030 certification listing on IMDA launching soon

Realme 5s क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का जीएम1 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाईड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर तथा 2 मेगापिक्सल का पोर्टरेट लेंस सपोर्ट करता है। वहीं सेल्फी के लिए Realme 5s में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। Realme 5s डुअल सिम फोन है जो 4जी सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए Realme 5s में 5000एमएएच की बैटरी मौजूद है।

SOURCE : Tweet @Sudhanshu1414

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here