लो बजट में जल्द एंट्री करेगा Realme C31, लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/06/Realme-C21-2021.jpg

Realme अपनी फ्लैगशिप GT सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दे रही है। कंपनी 4 जनवरी को चीन में GT 2 सीरीज को एक लॉन्च इवेंट के दौरान पेश करेगी, जिसकी जानकारी कंपनी द्वारा पहले ही दी जा चुकी है। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि कंपनी फ्लैगशिप फोन के बाद एक बजट कैटेगरी का फोन लाने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी अपनी बजट कैटेगरी वाले फोन का C-सीरीज के अंदर पेश कर सकती है, जिसे Realme C31 नाम से पेश किया जा सकता है। वहीं, अब लॉन्च से पहले इस फोन को NBTC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग से डिवाइस के उपनाम और अन्य स्पेसिफिकेशन की पुष्टि हुई है। आइए एक नजर डालते हैं Realme C31 के स्पेसिफिकेशंस और अब तक कंफर्म किए गए फीचर्स पर।

Realme C31 NBTC

उम्मीद की जा रही है कि बजट स्मार्टफोन Realme C31 को 2022 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, Realme ने अभी तक डिवाइस की सटीक लॉन्च तिथि की पुष्टि नहीं की है। हालांकि, यह देखते हुए कि डिवाइस का सर्टिफिकेशन वेबसाइटों पर आना शुरू हो गया है तो उम्मीद की जा रही है कि फोन जल्द पेश किया जा सकता है। NBTC लिस्टिंग पर डिवाइस को मॉडल नंबर RMX3501 के साथ लिस्ट किया गया है वहीं, डिवाइस के 10W चार्जिंग के साथ आने की भी पुष्टि की गई है। यह देखते हुए कि डिवाइस एक एंट्री-लेवल पेशकश की तरह है, हम उम्मीद कर सकते हैं कि Realme 6000 एमएएच की बैटरी होगी। इसे भी पढ़ें: Realme GT सीरीज का अपकमिंग स्मार्टफोन Snapdragon 888 5G SoC, 12GB RAM के साथ Geekbench पर हुआ लिस्ट, जानें खूबियां

इसके अलावा डिवाइस की ओर जानकारी अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि फोन Realme C21 के उत्तराधिकारी के रूप में लॉन्च हो सकता है, जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

Realme C21 की specifications

अगर बात करें इस फोन की स्पेसिफिकेशन की तो इस फोन में 6.5 इंच एचडी+ (720×1,600 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 3GB रैम और 4GB रैम के साथ 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है, जिसको माइक्रो एससडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: Realme 9i लॉन्च से पहले Snapdragon 680 SoC, 50MP और 5000mAh बैटरी के साथ हुआ लिस्ट

फोटोग्राफी के लिए रियलमी सी21 में आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, इसके अलावा इसमें आपको दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स मिलेंगे। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस/ए/जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट स्थित है। इसके अलावा रियलमी सी21 फोन एंडरॉयड 10 आधारित Realme UI पर काम करता है।