
Realme GT 2 सीरीज के स्मार्टफोन 4 जनवरी को लॉन्च होने हैं। लॉन्च से पहले Realme ने Realme GT 2 Pro के लॉन्च को कंफर्म किया है। हालांकि कुछ कुछ हफ्तों से Realme GT सीरीज का एक और फोन सुर्खियों में है। रियलमी का यह स्मार्टफोन TENAA की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया था, जिससे इस स्मार्टफोन के कैमरा और प्रोसेसर के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही 3C सर्टिफिकेशन्स से इस स्मार्टफोन के चार्जिंग स्पीड के बारे में जानकारी मिलती है। अब लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Realme GT सीरीज का स्मार्टफोन गीकबेंच के डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है।
Realme GT 2 सीरीज का स्मार्टफ़ोन गीकबेंच पर हुआ लिस्ट
गीकबेंच डेटाबेस के मुताबिक, Realme GT सीरीज का यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX3310 के साथ स्पॉट किया गया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह स्मार्टफोन स्टेंडर्ड Realme GT 2 स्मार्टफोन हो सकता है। गीकबेंच की लिस्टिंग से कंफर्म होता है कि यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर आधारित Realme UI 3.0 पर रन करता है। इसके साथ ही रियलमी का यह स्मार्टफोन 12GB की रैम, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर जिनके 4 कोर की स्पीड 1.80 GHz, 3 कोर की स्पीड 2.42 GHz और एक प्राइम कोर की स्पीड 2.84 GHz पर क्लॉक की गई है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में Adreno 660 GPU दिया जा सकता है। संभव है कि रियलमी का यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 888 5G चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। गीकबेंच पर सिंगल और मल्टीकोर परफ़ॉर्मेंस में इसका स्कोर क्रमश: 1125 और 3278 पॉइन्ट्स रहा है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 Pro की पहली झलक, प्रीमियम डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ तहलका मचाने की है तैयारी
पुराने लीक रिपोर्ट्स की माने तो Realme RMX3310 स्मार्टफोन में 6.62-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 2400×1080 पिक्सल होगा। इसके साथ ही यह फोन 8GB/12GB RAM और 128GB/256GB स्टोरेज के ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। कैमरा स्पेक्स की बात करें तो Realme GT सीरीज का यह फोन 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। रियलमी के इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और डुअल सेल 2,440mAh (करीब 5,000mAh) बैटरी के साथ 65W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। यह भी पढ़ें : Smartphone Launch In January 2022 : जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च होंगे ये धाकड़ स्मार्टफोन, देखें लिस्ट

















