Realme C3s हुआ ब्लूटूथ SIG पर लिस्ट, ट्रिपल रियर कैमरा के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

Realme C3s को कंपनी द्वारा जल्द ही एंट्री-लेवल एंडरॉयड की मार्केट में पेश किया जा सकता है। कुछ समय पहले फोन को यूएस एफसीसी (संयुक्त राज्य संघीय संचार आयोग) और थाइलैंड नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्यूनिकेशन कमिशन (एनबीटीएस) पर देखा गया था। वहीं, अब इस फोन को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। Bluetooth SIG लिस्टिंग में Realme C3s को मॉडल नंबर RMX2020 के साथ स्पॉट किया गया है।

लिस्टिंग के अनुसार फोन को ट्रिपल रियर कैमरा, मीडियाटेक हीलियो X20 SoC और 6.5-इंच फुल-एचडी डिसप्ले के साथ 5,000mAh बैटरी से लैस होगा। ब्लूटूथ लिस्टिंग के अनुसार Realme C3s में मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा में 13-मेगापिक्सल मेन सेंसर होगा। इसके अलावा इसमें 2-मेगापिक्सल लेंस भी होगा। उम्मीद की जा रही है कि फोन में वाइड-एंगल सेंसर और डेप्थ सेंसर भी होगा। सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा डिवाइस को अफोर्डेबल कैटगरी के अंदर पेश किया जा सकता है।

realme-c3s
इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार चला है कि स्मार्टफोन में रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो Realme C2 के मुकाबले बेहतर होगा, जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया था। नए Realme C3s में एंडरॉयड 10 पर बेस्ड ColorOS 7 के साथ आ सकता है।

इतना ही नहीं Realme C3s स्मार्टफोन में Wi-Fi 2.4GHz का सपॉर्ट भी मिलेगा। माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को भी बजट सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। बीते दिनों Realme C3s को थाईलैंड की NBTC यानी नेशनल ब्रॉडकास्टिंग ऐंड टेलिकम्युनिकेशन्स कमीशन पर भी सर्टिफाइड किया गया था।

इस बीच रियलमी के पहले स्मार्टवॉच को भारत में BIS सर्टिफिकेट मिल गया है, यानी अब कंपनी जल्द अपना पहला स्मार्टवॉच लॉन्च करेगी। BIS सर्टिफिकेशन के बाद यह तो तय हो गया है कि यह स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च होगा, लेकिन इसके ग्लोबल लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here