
रियलमी लगातार अपनी सी सीरीज का विस्तार कर रहा है। कंपनी ने हाल ही में नया Realme C53 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। वहीं, अब नए लीक में Realme C51 फोन सामने आया है। खास बात यह है कि टिपस्टर ने इसके डिजाइन सहित कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठा दिया है। आइए, आगे पोस्ट में आपको इसकी डिटेल देते हैं।
Realme C51 डिजाइन (लीक)
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर Realme C51 का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन टिप्स्टर पारस गुगलानी ने शेयर किया है।
- फोन के डिजाइन की बात करें तो डिवाइस फ्लैट फ्रेम डिजाइन और राउंड कॉर्नर के साथ देखा गया है।
- डिवाइस के बैक पैनल पर डुअल टोन फिनिश वाला कलर नजर आता है।
- कैमरा की बात करें तो डिवाइस के पिछले हिस्से पर तीन सर्कुलर कटआउट देखे जा सकते हैं जिसमें डुअल कैमरा और एक एलईडी फ्लैश लगा है।
- फोन के राइट साइड पर पावर और वॉल्यूम बटन और लेफ्ट साइड पर सिम ट्रे का ऑप्शन है।
- आप इमेज में देख सकते हैं कि डिवाइस स्यान ब्लू और ब्लैक कलर में नजर आ रहा।
- डिवाइस के फ्रंट की बात करें तो इसमें वॉटर ड्रॉप नॉच मौजूद है।
- इमेज में मिनी कैप्सूल फीचर भी देखा जा सकता है।
- कुल मिलाकर देखा जाए तो डिवाइस हाल ही में लॉन्च हुए C51 की झलक प्रदान करता है।
Realme C51 स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- स्टोरेज: टिप्स्टर के मुताबिक यह डिवाइस 8GB तक रैम और 64GB तक इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
- डिस्प्ले: इसमें 6.5 इंच का आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो हाई रिजॉल्यूशन और सामान्य रिफ्रेश रेट प्रदान कर सकता है।
- प्रोसेसर: डिवाइस में ऑक्टा कोर मीडियाटेक प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
- कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है। जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का अन्य मिल सकता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद हो सकता है।
- OS: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो डिवाइस एंड्राइड 13 पर रन कर सकता है।
- कनेक्टिविटी: फोन में डुअल सिम 4G सपोर्ट, ब्लूटूथ, वाईफाई जैसे अन्य फीचर्स दिए जा सकते हैं।












