50MP कैमरे और 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C51, जानें प्राइस और सभी फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/07/Untitled-design-1-2.jpg
Highlights

Realme C51 को लेकर काफी समय से जानकारी सामने आ रही थी। वहीं, अब इस फोन को टेक मार्केट में पेश कर दिया गया है। फोन को सभी स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के साथ रियलमी ताइवान की ऑफिशियल साइट पर लिस्ट कर दिया है। सी-सीरीज के अंदर पेश किए गए इस बजट फोन की खासियत की बात करें तो इसमें रियर पर 50MP कैमरा और 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। आइए आगे आपको इस फोन की कीमत और बाकि स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं।

कीमत और उपलब्धता

अगर बात करें realme C51 की तो कंपनी ने इसे Mint Green और Carbon Black कलर ऑप्शन में पेश किया है। वहीं, इसके 4GB + 64GB मॉडल की कीमत NT$ 3,990 (लगभग 10,430 रुपये ) है। कंपनी इस फोन को ताइवान में 25 जुलाई से सेल के लिए पेश करेगी। वहीं, इंडिया लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन, हम उम्मीद कर सकते हैं कि यह फोन जल्द इंडियन मार्केट में दिखाई देगा।

Realme C51 स्पेसिफिकेशन्स