Realme C63 लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Realme वियतनाम में Realme C65 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। Realme C65 के वैश्विक डेब्यू से पहले अब कंपनी की सी-सीरीज के एक और नए फोन के बारे में जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, Realme C63 को इंडोनेशिया टेलीकॉम सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। सर्टिफिकेशन के अनुसार, अपकमिंग सी-सीरीज स्मार्टफोन का मॉडल नंबर RMX3939 है। इसके अलावा Realme C63 को TUV, EEC और TKDN सर्टिफिकेशन पर भी देखा गया है। आइए आगे आपको लिस्टिंग में सामने आई जानकारी के बारे में बताते हैं।

TUV लिस्टिंग के अनुसार, अपकमिंग C-सीरीज स्मार्टफोन में 4880mAh बैटरी यूनिट और 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। Realme संभवतः हैंडसेट की बैटरी क्षमता 5000mAh के रूप में बाजार में उतारेगी। वहीं, Realme C63 कैमरा FV-5 डेटाबेस पर भी दिखाई दिया।

लिस्टिंग के अनुसार, हैंडसेट 35 मिमी समतुल्य फोकल लंबाई, एफ/1.8 अपर्चर और 4096 × 3072 पिक्सल के अधिकतम चित्र रिज़ॉल्यूशन के साथ 50MP प्राथमिक रियर कैमरा पेश करेगा। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 8MP का फ्रंट कैमरा भी होगा। लिस्टिंग से आगामी Realme C63 के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता है।

उम्मीद है कि Realme C63 पिछले साल के Realme C53 का अपग्रेड वर्जन होगा। आइए आगे आपको Realme C53 की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देते हैं।

realme C53 की स्पेसिफिकेशन्स

  • 6.74″ 90Hz Display
  • 12GB RAM (6+6)
  • 128GB Storage
  • UNISOC T612
  • 18W 5,000mAh Battery

स्क्रीन : रियलमी सी53 स्मार्टफोन 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.74 इंच की एचडी डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह स्क्रीन एलसीडी पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 180​हर्ट्ज़ टच सेंप​लिंग रेट सपोर्ट करती है। इसपर 560निट्स ब्राइटनेस भी मिलती है।

प्रोसेसर : realme C53 एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो रियलमी यूआई टी के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में UNISOC T612 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 1.82गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है।

रैम : इंडियन मार्केट में यह रियलमी मोबाइल तीन मैमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध हुआ है। इसमें 4जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज, 6जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी और 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है। रियलमी सी53 6GB Dynamic RAM Expansion तकनीक से लैस है जो इंटरनल रैम को 12जीबी तक बढ़ा सकती है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए रियलमी सी53 स्मार्टफोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है।

अन्य फीचर्स : realme C53 स्मार्टफोन में 2टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में 150% UltraBoom speaker और साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे विकल्प भी मिलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here