झूठ के जाल में फंसी Realme, खेल रहे थे Realme Narzo 30A में गेम लेकिन नोटिफिकेशन में दिख गया iPhone

Join Us icon

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने खुद को एक बार फिर शर्मनाक स्थिति में डाल लिया है। हाल ही में कंपनी ने Realme GT 5G के फेक AnTuTu बेंचमार्क स्कोर को शेयर कर शर्मिंदगी का सामना किया था। वहीं, अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया है। दरअसल, बांग्लादेश में Realme Narzo 30A के लॉन्च के दौरान कुछ गेमर्स का ग्रुप इस फोन पर गेम खेल रहे थे, जिस दौरान पाया गया कि गेमर्स Realme का नहीं बल्कि iPhone का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, इस खबर के आग की तरह फैलने पर कंपनी ने आगे आकर सफाई देते हुए अपना बयान जारी किया है।

कंपनी का बयान आया सामने

इस खबर को सबसे पहले टेक वेबसाइट Mysmartprice ने प्रकाशित किया था। इस खबर के बाद वेबसाइट पर Realme के बयान को भी जारी किया गया था। खबर सामने आने के बाद रियलमी का कहना था कि गेमर्स के हाथ Realme Naro 30A ही है। दरअसल, इस इवेंट के दौरान गेमिंग पार्ट को हमारे पार्टनर A1 Esports टीम द्वारा रिकॉर्ड किया गया और निर्माता को पोस्ट-रिकॉर्डिंग के लिए भेजा गया। इसके बाद A1 टीम ने गेमिंग भाग की रिकॉर्डिंग के लिए narzo 30A स्मार्टफोन का उपयोग किया था, लेकिन गलती से निर्माता को एक गलत फाइल भेजी गई थी, जिसके कारण वीडियो में दूसरी कंपनी का स्मार्टफोन दिखाई दिया है। इसे भी पढ़ें: 5G की पावर वाले Realme GT Neo की लॉन्च डेट आई सामने, जानें कब होगा लॉन्च

realme-narzo-30a-caught-696x365

क्या था मामला

यूट्यूब पर एक वीडियो था जो कि अब डिलीट कर दिया गया है। इस वीडियो में 18:03 समय पर देखा गया स्क्रीन पर “गाइडेड एक्सेस” स्क्रीन पॉप अप आता है। यह स्क्रीन एक ऐसी विशेषता के रूप में जानी जाती है जो विशेष रूप से iPhones पर उपलब्ध है, जिसका अर्थ है कि स्क्रीन पर गेमर्स स्ट्रीम के दौरान Narzo 30A का उपयोग नहीं कर रहे थे। मैसेज गाइडेड एक्सेस स्टार्ट, ट्रिपल क्लिक साइड बटन टू एग्जिट ’कुछ ऐसा है जो आईओएस पर ही आता है। इसे भी पढ़ें: 6 जीबी रैम और डायमनसिटी 1200 चिपसेट के साथ लिस्ट हुआ नया Realme फोन, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने

सच कहूं, तो यह समझना मुश्किल है कि Realme Narzo 30A लॉन्च के दौरान कंपनी iPhone इस्तेमाल क्यों करेगा। Narzo 30A की कीमत केवल 8,999 है और इसे खरीदने वाला कोई भी व्यक्ति iPhone- स्तर के गेमिंग या सुविधाओं की उम्मीद नहीं करेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here