realme GT 7T कितने रुपये में बिकेगा, लॉन्च से पहले ही फोन प्राइस हुआ लीक

Join Us icon

रियलमी फैंस के लिए यह महीना शानदार साबित होने वाला है। 27 मई को कंपनी इंडिया में अपनी ‘जीटी 7’ सीरीज लेकर आ रही है जिसके तहत दो पावरफुल मोबाइल फोन realme GT7 और realme GT 7T लॉन्च किए जाएंगे। इन्हीं में से एक रियलमी जीटी 7टी की कीमत बाजार में आने से पहले ही लीक हो गई है। इस मोबाइल के मेमोरी वेरिएंट्स के साथ ही उनका प्राइस भी टिपस्टर द्वारा शेयर कर दिया गया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

realme GT 7T प्राइस (लीक)

  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹34,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹37,999
  • 12GB RAM + 512GB Storage – ₹39,999

रियलमी जीटी 7टी की कीमत टिपस्टर पैशनेटगीक्ज़ द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई है। लीक में बताया गया है कि यह रियलमी 5जी फोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम के साथ लॉन्च किया जाएगा जिनमें 256जीबी व 512जीबी स्टोरेज मिलेगी। मोबाइल की शुरुआती कीमत 34,999 रुपये और टॉप वेरिएंट का रेट 39,999 रुपये बताया गया है।

एक अन्य लीक की मानें तो यह फोन का बॉक्स एमआरपी हो सकता है। यानी realme GT 7T इससे भी सस्ते रेट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। हमारा अनुमान है कि कंपनी ऑफर या डिस्काउंट के साथ इस फोन को 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर बेच सकती है। वहीं मोबाइल के टॉप वेरिएंट का सेलिंग प्राइस 36,999 रुपये हो सकता है। बहरहाल पुख्ता कीमत के लिए 27 मई को फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

realme GT 7T Price
Rs. 31,639
Go To Store
See All Prices

realme GT 7 Series लॉन्च डिटेल

रियलमी जीटी 7 सीरीज 27 मई को पेश की जाएगी। यह ग्लोबल लॉन्च होगा जिसे फ्रांस के पेरिस शहर में आयोजित किया जाएगा। इसी ग्लोबल ईवेंट में realme GT7 और realme GT 7T इंडिया में लॉन्च होंगे। यह लॉन्च ईवेंट 27 मई को भारतीय समयानुसार दोपहर के 1 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इसे कंपनी वेबसाइट और रियलमी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म सहित शॉपिंग साइट अमेजन पर लाइव देखा जा सकेगा।

Realme GT 7 स्पेसिफिकेशन्स (चीन)

  • 6.78″ 144Hz 1.5K OLED Display
  • MediaTek Dimensity 9400+
  • 50MP Dual Rear Camera
  • 16MP Selfie Camera
  • 7,000mAh Battery
  • 100W Fast Charge

डिस्प्ले

रियलमी जीटी7 5जी फोन में 2800 × 1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5के ओएलइडी स्क्रीन दी गई है। यह BOE Q10 ल्यूमिनस मटेरियल पर बनी है जो 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 6500निट्स लोकल पीक ब्राइटनेस देती है। इसे इंडस्ट्री की पहली 4608Hz अल्ट्रा हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग स्क्रीन कहा गया है।

परफॉर्मेंस

रियलमी जीटी 7 चीन में मीडियाटेक के 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने डाइमेंसिटी 9400 प्लस ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया गया है जो 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इसमें Immortalis-G925 GPU और रियलमी का ही जीटी परफॉर्मेंस इंजन 2.0 दिया गया है। गेमिंग के लिए यह रियलमी 5जी फोन 7700mm² VC कूलिंग प्लेट वाली ग्रैफीन आइस-सेंसिंग डबल-लेयर कूलिंग टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए इस ​रियलमी मोबाइल फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है। इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर से लैस 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 सेंसर मिलता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए Realme GT 7 तगड़ी 7,200एमएएच टाइटन बैटरी सपोर्ट करता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 100वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी सिर्फ 19 मिनट में 50% तक चार्ज हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here