
रियलमी कंपनी आने वाली 13 अक्टूबर को इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Realme GT Neo 2 5G लॉन्च करने वाली है। यह मोबाइल फोन पिछले महीने ही टेक मार्केट में पेश किया गया था जो 12GB RAM, Qualcomm Snapdragon 870 SoC, 64MP Camera और 65W fast charging तकनीक से लैस है। भारतीय बाजार में आने से पहले अब खबर आई है कि रियलमी कंपनी अपनी इस स्मार्टफोन सीरीज़ में एक और नया मोबाइल फोन लाने जा रही है जो Realme GT Neo 2T नाम के साथ लॉन्च होगा।
Realme China CMO Xu Qi ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो पर यह बात कबूली है कि GT Neo2 series के तहत एक नया और नया प्रोडक्ट लॉन्च किया जाने वाला है। सीरीज़ में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन के नाम से पर्दा तो नहीं हटाया गया है लेकिन लीक में सामने आया है कि यह नया रियलमी फोन Realme GT Neo 2T नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। रियलमी जीटी नियो 2टी का मॉडल नंबर RMX3357 बताया गया है जो बीते दिनों विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर लिस्ट हो चुका है।

Realme GT Neo 2T
विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट और लीक्स के अनुसार रियलमी जीटी नियो 2टी स्मार्टफोन 6.43 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो एमोलेड पैनल पर बनी होगी। यह डिसप्ले पंच होल डिजाईन पर पेश की जाएगी जिसमें सेल्फी कैमरे से लैस होल स्क्रीन के उपरी ओर बाईं तरफ मौजूद रहेगा। बताया जा रहा है कि Realme GT Neo 2T डिसप्ले कर्व्ड ऐज वाली होगी। लीक की मानें तो इस फोन का डायमेंशन 158.5 x 73.3 x 8.4एमएम और वज़न 184ग्राम होगा। यह भी पढ़ें : Realme GT Neo 2 5G फोन 13 अक्टूबर को हो रहा है इंडिया में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स के दम देगा Samsung को टक्कर
Realme GT Neo 2T को एंडरॉयड 11 ओएस से लैस बताया गया है जिसमें प्रोसेसिंग के लिए 3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डिमेनसिटी 1200 चिपसेट दिए जाने की बात सर्टिफिकेशन साइट पर सामने आई है। टेना के मुताबिक यह रियलमी मोबाइल 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम मैमोरी के दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जो 128 जीबी और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। इस फोन में रियलमी यूआई 3.0 देखने को मिल सकता है।

रियलमी के इस नए स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात कही गई है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी व 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर देखने को मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। Realme GT Neo 2T को 4,500एमएएच बैटरी से लैस बताया गया है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डिटेल्स के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।




















