
Realme ने पॉपुलर एनिमेशन सीरीज Naruto के साथ पार्टनरशिप में Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन का लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन लॉन्च किया है। रियलमी के इस स्मार्टफोन का नाम Realme GT Neo 3 Naruto Edition है। रियलमी का यह स्मार्टफोन 150W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया गया था। Realme GT Neo 3 Naruto Edition स्मार्टफ़ोन को ऑरेंज कलर और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। रियलमी का यह स्पेशल एडिशन स्मार्टफ़ोन को स्पेशल बॉक्स में पेश किया गया है। यहां हम आपको Realme GT Neo 3 Naruto Edition स्मार्टफ़ोन के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
Realme GT Neo 3 Naruto Edition स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स की बात करें तो यह स्पेशल स्क्रॉल बॉक्स दिया गया है। इस बॉक्स में स्पेशल केस, Naruto SIM इजेक्टर पिन, 150W चार्जिंग ब्रिक, केबल, 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला Naruto-थीम 10,000mAh का पावर बैंक दिया गया है। इसके साथ ही फोन में Naruto वॉलपेपर, आइकन, साउंड और स्पेशल चार्जिंग एनिमेशन दिया गया है।
Realme GT Neo 3 Naruto Edition कीमत
Realme GT Neo3 Naruto Edition स्मार्टफोन को सिंगल वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ CNY 2,799 (करीब 32,000 रुपये) की कीमत में पेशक किया गया है। चीन में इस स्मार्टफोन की बिक्री 31 मई से शुरू होगी।
Realme GT Neo 3 Naruto Edition स्पेसिफिकेशन्स
Realme GT Neo 3 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स Realme GT Neo 3 जैसी ही हैं। इस फोन में 6.7-इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही फोन की डिस्प्ले का टच सैंप्लिंग रेट 1,000Hz है। यह डिस्प्ले HDR10+ और DC डिमिंग सपोर्ट करता है।
रियलमी का यह स्मार्टफोन MediaTek के Dimensity 8100 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। रियलमी के इस फोन में डिस्प्ले प्रोसेसर दिया गया है जो पिक्चर क्वालिटी को बेहतर करने के साथ बैटरी भी बचाता है। इसके साथ ही फोन में स्टेनलेस स्टील वैपोर कूलिंग टेक्नोलॉजी दी गई है। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging की पावर के साथ Realme GT Neo 3 हुआ लॉन्च, भयंकर ताकत से लैस है यह रियलमी फोन
रियलमी के फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का Sony IMX 766 सेंसर है जो OIS, 4K, नाइट मोड सपोर्ट करता है। इस फोन में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा सेंसर दिया गया है। रियलमी के इस फोन में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 4500mAh बैटरी और 150W UltraDart फास्ट चार्ज का सपोर्ट दिया गया है।























