Realme GT Neo2 ने लॉन्च से पहले Geekbench पर दिखाया दम, Snapdragon 870 चिपसेट और 12GB RAM के साथ होगा लॉन्च

Join Us icon

Realme इन दिनों चीन में Realme GT Neo2 स्मार्टफोन के लॉन्च की तैयारी कर रहा है। रियलमी का यह स्मार्टफोन साल की शुरुआत में लॉन्च किए Realme GT Neo का सक्सेसर है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि यह स्मार्टफोन सबसे पहले चीन में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। कुछ दिनों पहले ही Realme GT Neo2 स्मार्टफोन के अनऑफिशियल रेंडर सामने आए थे। अब रियलमी का यह स्मार्टफोन Geekbench पर स्पॉट किया गया है। गीकबेंच लिस्टिंग से रियलमी के अपकमिंग स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं।

Realme GT Neo2 स्मार्टफोन को Geekbench पर मॉडल नंबर RMX3370 के साथ लिस्ट किया गया है। रियलमी के इस स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 870 चिपसेट के साथ पेश किया गया है जिसकी स्पीड 2.42GHz पर क्लॉक की गई है। यह स्मार्टफोन Adreno 650 GPU के साथ पेश किया गया है। गीकबेंच पर यह स्मार्टफोन 12GB RAM के साथ लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है। Realme GT Neo2 स्मार्टफोन ने सिंगल कोर पर 4678 पॉइन्ट्स और मल्टी कोर टेस्ट पर 12690 पॉइन्ट्स का स्कोर किया है।

Realme GT Neo2 Geekbench

Realme GT Neo2 के लीक रेंडर से इस स्मार्टफोन का डिजाइन सामने आया है, जिसमें इस फोन का ब्लू कलर वेरिएंट सामने आया है। Realme GT Neo2 स्मार्टफोन बैजल लेस डिस्प्ले और पंच होल कटआउट के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन के रियर पैनल में Realme की ब्रांडिंग और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन के दाएं ओर पावर बटन और बाएं ओर वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। टॉप में माइक्रोफोन और बॉटम में USB Type-C पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और प्राइमरी माइक्रोफोन दिया गया है। रियलमी के इस फोन में अंडर डिस्प्ले कैमरा सेटअप दिया गया है।

 

Realme GT Neo2 स्पेसिफिकेशन्स

Realme GT Neo2 स्मार्टफोन में 6.62-इंच का FHD+ डिस्प्ले दाया है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके साथ ही फोन को Snapdragon 870 चिपसेट और 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी के इस फोन में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है। रियलमी का यह फोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है। Realme GT Neo2 स्मार्टफोन को 5,000mAh की बैटरी 65W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जा सकता है।

कैमरा ऑप्टिक्स की बात करें तो Realme GT Neo2 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। रियलमी के इस फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का है, जिसके साथ 8MP वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो कैमरा लेंस दिया जा सकता है। रियलमी के इस फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here