12GB RAM वाला Realme GT Neo2 स्मार्टफोन 22 सितंबर को होगा लॉन्च, 65W चार्जिंग से मिनटों में होगी बैटरी फुल

Join Us icon

Realme को लेकर कई दिनों से खबरें सामने आ रही है कि कंपनी साल की शुरूआत में लॉन्च हुए Realme GT Neo स्मार्टफोन के सक्सेसर पर काम कर रही है और इसे Realme GT Neo2 नाम के साथ टेक मार्केट में उतारा जाएगा। वहीं अब रियलमी ने तमाम अफवाहों पर लगाम लगाते हुए स्वयं ही इस आगामी स्मार्टफोन के लॉन्च से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने घोषणा कर दी है कि Realme GT Neo2 स्मार्टफोन आने वाली 22 सितंबर को लॉन्च कर दिया जाएगा।

Realme GT Neo2 के लॉन्च की जानकारी कंपनी द्वारा ऑफिशियली दी गई है। रियलमी ने माइक्रो ब्लागिंग साइट वेईबो पर पोस्ट करते हुए बताया है कि रियलमी जीटी नियो2 आने वाली 22 सितंबर को टेक मंच पर पेश किया जाएगा। इन दिन यह फोन रियलमी की होम मार्केट यानी चीन में लॉन्च होगा तथा Realme GT Neo2 का लॉन्च ईवेंट भारतीय समयानुसार सुबह के 11 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। चीन के बाद यह फोन अन्य बाजारों में दस्तक देगा इस जानकारी के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

Realme GT Neo2 to launch on 22 september with 12GB RAM Snapdragon 870 soc

Realme GT Neo2 की स्पेसिफिकेशन्स

विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स और लीक्स में रियलमी जीटी नियो2 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है। यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जो 1080 x 2400 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.62 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करेगा। बताया जा रहा है कि यह फोन इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस होगा और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह भी पढ़ें : Realme C25Y इसी महीने होगा इंडिया में लॉन्च, कीमत रहेगी 9 हजार से भी कम

Realme GT Neo2 को एंडरॉयड ओएस पर लॉन्च किया जाएगा जिसके साथ इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट दिए जाने की बात कही गई है। लीक में रियलमी जीटी नियो2 को 12 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किए जाने की बात कही गई है जिसके साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि यह फोन Mirror Black, Dream Blue, Super Orange और green कलर में लॉन्च होगा।

Realme GT Neo2 to launch on 22 september with 12GB RAM Snapdragon 870 soc
Realme GT Neo

फोटोग्राफी के लिए Realme GT Neo2 में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है जिसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस देखने को मिलेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी देखने को मिल सकती है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here