19 अक्टूबर को लॉन्च होगा मिड बजट का पावरफुल फोन Realme GT Neo 2T, मिलेगा 64MP Camera और 12GB RAM

Join Us icon

Realme को लेकर दो दिन पहले ही जानकारी सामने आई थी कि कंपनी अपनी ‘नियो जीटी 2’ सीरीज़ में एक नया मोबाइल फोन जोड़ने जा रही है जो Realme GT Neo 2T नाम के साथ लॉन्च होगा। इससे पहले कंपनी Realme GT Neo 2 5G फोन टेक मार्केट में उतार चुकी है जो आने वाली 13 अक्टूबर को इंडिया में लॉन्च होगा। वहीं अब रियलमी जीटी नियो 2टी की भी लॉन्च डेट सामने आ गई है। यह मोबाइल फोन आने वाली 19 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा।

Realme GT Neo 2T Launch

Realme GT Neo 2T आने वाली 19 अक्टूबर को टेक मंच पर दस्तक दे देगा। इस दिन यह फोन चीनी मार्केट में उतारा जाएगा जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजारों में दस्तक देगा। 19 अक्टूबर को रियलमी जीटी नियो 2टी का लॉन्च ईवेंट स्थानिय समयानुसार दोपहर के 2 बजे शुरू होगा जिसके कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये लाईव प्रसारित किया जाएगा। इंडियन फैन Realme GT Neo 2T का इंटरनेशनल लॉन्च ईवेंट अपने फोन पर भी देख सकते हैं।

realme gt neo2t launch date 19 october

Realme GT Neo 2T की स्पेसिफिकेशन्स

रिपोर्ट्स में सामने आया है कि रियलमी जीटी नियो 2टी स्मार्टफोन 6.43 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। Realme GT Neo 2T का डायमेंशन 158.5 x 73.3 x 8.4एमएम और वज़न 184ग्राम होगा तथा फोन में कर्व्ड ऐज डिसप्ले देखने को मिल सकती है। इस नए रियलमी फोन को एंडरॉयड 11 ओएस के साथ 3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक डिमेनसिटी 1200 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं फोन में 12 जीबी रैम मैमोरी और 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है।

realme gt neo2t launch date 19 october
Realme GT Neo 2 5G

Realme GT Neo 2T में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा दिए जाने की बात कही गई है जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी व 2 मेगापिक्सल का थर्ड सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रियलमी जीटी नियो 2टी में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात लीक में सामने आई है। Realme GT Neo 2T को 4,500एमएएच बैटरी से लैस बताया गया है जो 65वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here