
Realme Narzo 30 सीरीज का इंतजार आज आखिरकार खत्म हो गया। कंपनी ने इस सीरीज के अंदर दो स्मार्टफोन्स Narzo 30A और Narzo 30 Pro 5G को लॉन्च कर दिया है। इतना ही नहीं आज के इवेंट में कंपनी स्मार्टफोन्स के अलावा Realme Buds Air 2 TWS और अपनी पहली मोशन ऐक्टिवेटेड नाइट लाइट को भी लॉन्च किया है। वहीं, अगर बात करें नए फोन्स की तो यह कंपनी की नारजो 20 सीरीज के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर लाई गई है। पेश किए गए दोनों फोन्स में से नराजो 30 प्रो 5G ज्यादा पावरफुल है। इस आर्टिकल में हम आपको Narzo 30 Pro 5G की कीमत से लेकर फीचर्स तक की सभी जानकारी देंगे।
ऐसा है लुक
सबसे पहले अगर बात करें Realme Narzo 30 Pro 5G फोन के लुक की तो फ्रंट पर टॉप लेफ्ट पर होल-पंच डिसप्ले दिया गया है। इस पंच-होल में फ्रंट कैमरा मौजूद है जो कि सेल्फी लेने और वीडियो कॉलिंग के समय काम आएगा। होल-पंच के कारण फोन के तीनों किनारे बेजल लैस हैं। वहीं, बॉटम पर थोडा चिन पार्ट दिखाई देगा। स्मार्टफोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके अलावा फोन के रियर में रेकटेंगुलर शेप में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। वहीं, फोन के बॉटम में 3.5एमएम जैक, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल हैं। लुक के मामले में यह रियलमी के पुराने फोन जैसा ही है।

5G प्रोसेसर की ताकत
इस स्मार्टफोन का सबसे खास फीचर 5जी कनेक्टिविटी है। कंपनी ने इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 800यू 5जी चिपसेट दिया है। मीडियाटेक चिपसेट मीडियाटेक 5जी अल्ट्रासेव टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस चिपसेट में 2.3जीबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड हासिल करने की क्षमता है। इतना ही नहीं इसे 7एनएम प्रोसेस का उपयोग कर बनाया गया है। इसमें डुअल क्लस्टर के साथ एक ओक्टाकोर सीपीयू है, जिसमें 2.4गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड के साथ दो आर्म कॉर्टेक्स-ए76 प्रोसेसर हैं।
कमला की है डिसप्ले
रियलमी नारजो 30 प्रो 5G में 6.5 इंच फुल एचडी डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 1080×2400 पिक्सल के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 180 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 405पीपीआई पिक्सल डेंसिटी है। इतना ही नहीं इस डिसप्ले में आपको 90.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मिलेगा।
दमदार फोटो के लिए शानदार कैमरा
Narzo 30 Pro 5G में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप और फ्रंट पर सिंगल पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है। अगर बात करें रियर पर मौजूद कैमरा सेटअप की तो इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का मेन 6P लेंस दिया गया है। इसके अलावा f/2.3 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में f/2.1 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
रियर कैमरा में फोटोग्राफी फंक्शन के तौर पर अल्ट्रा 48MP मोड, सुपर नाइटस्केप मोड, नाइट फ़िल्टर्स, क्रोमा बूस्ट, पैनोरमिक व्यू, एक्सपर्ट, टाइमलैप्स, एचडीआर, अल्ट्रा वाइड, अल्ट्रा मैक्रो, एआई सीन रिकग्निशन, एआई ब्यूटी, फ़िल्टर, स्लो मोशन और बोकेह इफेक्ट कंट्रोल है। वहीं, फ्रंट पर पोर्ट्रेट मोड, टाइमलैप्स, पैनोरामिक व्यू, ऐ ब्यूटी मोड, एचडीआर, फेस-रिकॉग्निशन, फिल्टर, सुपर नाइटस्केप और बोकेह इफेक्ट कंट्रोल फंक्शन हैं।
बैटरी और कनेक्टिविटी ऑप्शन
पावर बैकअप के लिए रियलमी के इस नए 5G फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W डाट चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि नई अपडेट 30W डार्ट चार्ज के साथ 65 मिनट में 5000mAh की बैटरी 100% तक चार्ज की जा सकती है और केवल 25mins में यह फोन को लगभग 50% चार्ज कर सकती है।
फोन realme UI बेस्ड एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करता है। इसके अलावा कंपनी ने वादा किया है कि फोन में जल्द ही realme UI 2.0 अपडेट दिया जाएगा। वहीं, कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो फोन में 5G+5G डुअल सिम डुअल स्टैंडबाए, 2.4/5 GHz, 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth 5.1 और GPS/AGPS/GLONSS/ GALILEO जैसे ऑप्शन हैं।
वेरिएंट्स और कीमत
रियलमी नारज़ो 30 प्रो को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। Realme Narzo 30 Pro 5G का बेस वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है और इसकी कीमत 16,999 रुपये है। इसी तरह बड़े वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जो 19,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। फोन की पहली सेल 4 मार्च को दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी।





















