
Realme ने गुरुवार को ऑफिशियल तौर पर रियलमी नारजो 30 सीरीज की इंडिया लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Narzo 30 Pro 5G और Narzo 30A के साथ ही Realme Buds Air 2 को भारत में 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा रियलमी नारजो 30 प्रो 5जी के प्रोसेसर की जानकारी के साथ फोन के डिज़ाइन की जानकारी भी सार्वजनिक की गई है। Realme Narzo 30 सीरीज़ के तहत लॉन्च होने वाले यह दो पहले स्मार्टफोन होंगे जो काफी समय से ऑनलाइन लीक्स पर भी सामने आ रहे थे। इन्हीं लीक और स्पेसिफिकेशन के आधार पर हमने Realme Narzo 30 Pro 5G और Narzo 30A के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी आगे दी है।
ऐसी होगी लुक
डिज़ाइन की बात करें तो टीज़र पेज में देखा गया था कि रियलमी नारजो 30 प्रो 5जी फोन में सेल्फी के लिए होल-पंच डिसप्ले दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा आयतकार कैमरा मॉड्यूल होगा वहीं, फोन का बैक पैनल ग्लॉसी ग्रेडिएंट फिनिश के साथ मौजूद है। माना जा रहा है कि लुक के मामले में नारजो 30 प्रो की तरह ही नारजो 30ए होगा। लेकिन, बताया जा रहा है कि रियलमी नारजो 30 प्रो में किनारे की तरफ जबकि रियलमी नारजो 30ए में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Realme ने लॉन्च किए दो पावरफुल 5G स्मार्टफोन Realme X7 और Realme X7 Pro, 19,999 रुपये है प्राइस

सेल और कीमत
ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दोनों ही ने स्मार्टफोन को समर्पित टीज़र पेज लाइव कर दिया गया है। इससे साफ हो गया है कि कंपनी की साइट के अलावा दोनों फोन की सेल फ्लिपकार्ट के माध्यम से की जाएगी। कीमत को लेकर अभी किसी प्रकार की कोई लीक सामने नहीं आई है। लेकिन, माना जा रहा है कि फोन की कीमत 20,000 रुपए के अंदर ही होगी।
Realme Narzo 30 Pro 5G की लीक स्पेसिफिकेशन्स
हाल ही में टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने रियलमी नारजो 30 प्रो 5G और रियलमी नारजो 30ए के कुछ स्पेसिफिकेशन्स लीक कर दिए हैं। Narzo 30 Pro 5G से जुड़ी लीक से जानकारी मिली है कि फोन में 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले दिया जाएगा। इसके अलावा हैंडसेट में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है जो 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ आएगा। रियलमी नारजो 30 प्रो 5G स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी हो सकती है जो 30वाट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करेगी। फोन में डॉल्बी एटमस और हाई-रिजोलूशन ऑडियो मिलने की उम्मीद है। नारजो 30 प्रो 5G में डिसप्ले पर दांये कोने में ऊपर की तरफ एक होल-पंच कटआउट भी दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Realme ने किया कमाल, लॉन्च किया 14,000 रुपये से भी सस्ता 5G फोन, इसमें है 4GB रैम और 5,000mAh बैटरी
इसके अलावा हाल ही में एक टेक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में ealme के CEO Madhav Sheth ने जानकारी दी कि Narzo 30 सीरीज का एक फोन MediaTek Dimensity 800U के साथ आएगा जो कि रियलमी 30 प्रो होगा।
Realme Narzo 30A की लीक स्पेसिफिकेशन्स
रियलमी नारजो 30ए स्मार्टफोन को लेकर लीक में बताया गया था कि फोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच वाला 6.5 इंच डिसप्ले होगा। इसके अलावा हैंडसेट में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर हो सकता है। साथ ही फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है और इसमें 13 मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरे के साथ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सेंसर दिया जाएगा।
पावर बैकअप के लिए हैंडसेट में 6000mAh बैटरी हो सकती है जो 18वाट फास्ट-चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आएगी। फोन को ब्लैक और लाइट ब्लू कलर में लॉन्च किया जा सकता है। अभी इस बारे में किसी प्रकार की भी जानकारी ऑफिशियल नहीं है इसलिए इसे सिर्फ एक लीक ही माना जाए।





















