Realme Narzo 30 स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 30W फास्ट चार्ज के साथ 18 मई को होगा लॉन्च

Join Us icon

Realme Narzo 30 स्मार्टफोन मलेशियन स्मार्टफोन मार्केट में 18 मई को लॉन्च होना है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले ही मलेशिया के यूट्यूब चैनल पर इसका ऑनबॉक्सिंग वीडियो लीक हो गया, जिससे इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिपिकेशन्स पहले से ही सामने आ चुके हैं। अब कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले फोन की कुछ स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठा दिया है। रियलमी का यह अपकमिंग फोन पंच होल डिस्प्ले, क्वाड कैमरा सेटअप, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। Realme Malaysia ने Narzo 30 के लॉन्च से पहले बताया कि यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी और 30W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा। फोन को टीज करते हुए कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन सिर्फ 25 मिनट चार्ज में 50 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने करवाया अंडर डिस्प्ले फ्लिप कैमरा टेक्नोलॉजी का पेटेंट, जानें क्या है खासियत

Realme Narzo 30

Realme Narzo 30 स्पेसिफिकेशन्स

Realme Narzo 30 स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.5 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले दिया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 580 निट्स हो सकता है। इसके साथ ही रियलमी का यह फोन MediaTek Helio G95 SoC के साथ पेश किया जा सकता है। रियलमी के फोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करेगा। इसके साथ ही Narzo 30 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। इस फोन में 48MP का प्राइमेरी कैमरा दिया जाएगा जिसके साथ 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का ब्लैक एंड व्हाइट सेंसर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Redmi K40 Gaming Enhanced Edition को भारत में मिला BIS सर्टिफिकेशन, Poco ब्रांडिंग के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च


Realme Narzo 30 स्मार्टफोन के फ्रंट में 16MP का कैमरा दिया जाएगा। बैटरी क्षमता की बात करें तो रियलमी ने कंफर्म किया है कि इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दिया जाएगा जो 30W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। रियलमी के इस फोन USB Type-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, microSD कार्ड स्लॉट दिया जा सकता है। Realme Narzo 30 को कंपनी जल्द ही इंडिया में भी पेश करेगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here