रियलमी चलने वाली है नया दांव, अब इंडिया में लॉन्च होंगे Realme Narzo 50 और Realme Narzo 50 Pro

Join Us icon

Realme ने पिछले महीने ही भारतीय बाजार में अपनी नारज़ो 50 सीरीज़ को पेश करते हुए दो कम कीमत वाले स्मार्टफोन Realme Narzo 50A और Realme Narzo 50i लॉन्च किए थे। इन दोनों रियलमी फोंस ने लो बजट में एंट्री ली थी जिनमें नारज़ो 50आई की शुरूआती कीमत 7,499 रुपये और नारज़ो 50ए का शुरूआती प्राइस 11,499 रुपये था। वहीं अब 91मोबाइल्स का खबर प्राप्त हुई है कंपनी इस सीरीज़ का विस्तार करते हुए इंडिया में दो नए स्मार्टफोन Realme Narzo 50 और Realme Narzo 50 Pro भी लॉन्च करने वाली है।

91मोबाइल्स को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि रियलमी कंपनी भारत में अपनी नारज़ो 50 सीरीज़ का विस्तार करने वाली और इस सीरीज़ के तहत Realme Narzo 50 और Realme Narzo 50 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे। नए रियलमी फोंस की लॉन्च डेट तो अभी क्लियर नहीं हो पाई है लेकिन यह खुलासा जरूर हो गया है कि रियलमी अपने इन दोनों नए स्मार्टफोंस को अगले महीने यानी नवंबर के शुरूआती दिनों में ही इंडियन मार्केट में लॉन्च कर देगी।

Realme Narzo 50A

रियलमी नारज़ो 50ए को 720 x 1600 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है। एंडरॉयड 11 ओएस के साथ यह मोबाइल फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट सपोर्ट करता है जिसके साथ माली जी52 जीपीयू भी दिया गया है। इंडिया में Realme Narzo 50A का 4GB + 64GB मॉडल 11,499 रुपये और 4GB + 128GB वेरिएंट 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया है।

Realme Narzo 50 Pro India Launch in november Date specs price

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का बीएंडडब्ल्यू लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो के लिए यह फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ यह रियलमी फोन 18वॉट फास्ट चार्जिंग से लैस 6,000एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 64MP कैमरा के साथ लॉन्च होगा Realme GT Neo 2T, फ़र्स्ट लुक आया सामने, जानें क्या होगी ख़ासियत

Realme Narzo 50i

रियलमी नारज़ो 50आई की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। Realme Narzo 50i का बेस वेरिएंट 2GB RAM और 32GB स्टोरेज के साथ 7,499 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। वहीं इस फोन का दूसरा वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ 8,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इस रियलमी फोन में 8मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। रियलमी नारज़ो 50आई में 5,000एमएएच बैटरी बैटरी दी है जो रिवर्स चार्ज सपोर्ट करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here