
Realme के बारे में हाल ही में खबर सामने आई थी कि कंपनी अपने ‘नारज़ो’ सेग्मेंट में इस बार Realme Narzo 40 सीरीज़ को लॉन्च नहीं करेगी। इसकी वजह चीन में ‘4’ नंबर को अनलकी माना जाना बताई गई थी। रिपोर्ट्स में कहा गया था कि रियलमी कंपनी नारज़ो 30 सीरीज़ के बाद सीधे नारज़ो 50 सीरीज़ को लॉन्च करेगी। वहीं आज 91मोबाइल्स कंपनी की घोषणा से पहले ही Realme Narzo 50 सीरीज़ से जुड़ी बड़ी खबर खोज लाया है। आनलीक्स के सौजन्य से हमें लॉन्च से पहले ही Realme Narzo 50A स्मार्टफोन की प्रैस रेंडर ईमेज प्राप्त हो गई है जिनसे फोन के लुक और डिजाईन का खुलासा हो गया है।
Realme Narzo 50A का डिजाईन
रियलमी नारज़ो 50ए की फोटोज़ से पता चला है कि यह स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जिसमें स्क्रीन के तीन किनारे तो बेजल लेस होंगे लेकिन नीचले हिस्से पर चौड़ा चिन पार्ट मौजूद रहेगा। डिसप्ले के उपरी बनी नॉच ‘वी’ शेप की दी जाएगी। Realme Narzo 50A का बैक पैनल डुअल टोन डिजाईन पर बना है जिसे वर्टिकली दो हिस्सों में बॉंटा गया हैं। एक हिस्सा हल्की रेखाओं वाला है तथा दूसरे हिस्से पर तिरछी लाईन्स खींची हैं जिन्हें आप फोटो में देख सकते हैं।
Realme Narzo 50A के रियर पैनल पर उपरी दाईं और चौकोर शेप में रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में तीन कैमरा सेंसर फिट हैं जिनके साथ फ्लैश लाईट भी दी गई है। इन लेंस के नीचे ‘narzo Designed by realme’ लिखा गया है तथा कैमरा सेंसर्स के दाईं ओर Matrix AI Camera अंकित है। फोन के बाएं पैनल पर सिम स्लॉट, दाएं पैनल पर वॉल्यूम रॉकर और पावर बटन दिया गया हैं। लोवर पैनल पर 3.5एमएम जैक, स्पीकर और यूएसबी टाईप सी पोर्ट मौजूद है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Realme 8i, लो बजट में आएगा यह 4GB RAM वाला फोन
Realme Narzo 50A की स्पेसिफिकेशन्स
अभी तक रियलमी नारज़ो 50ए स्मार्टफोंस की अधिक स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई है लेकिन प्राप्त जानकारी अनुसार इस मोबाइल के रियर कैमरा सेटअप में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन को 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस किया जा सकता है। गौरतलब है कि Realme Narzo 30A को 6,000एमएएच बैटरी के साथ बाजार में उतारा गया था, ऐसे में उम्मीद है कि Realme Narzo 50A स्मार्टफोन में भी इतनी पावर की ही बैटरी दी जा सकती है।























