
Realme Narzo 50A Prime उन स्मार्टफोंस में शुमार हो गया है जो बाजार में आने से पहले ही टेक बाजार की सुर्खियों में छा जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह तो Realme द्वारा की गई वह बड़ी अनाउंसमेंट है जिसमें कंपनी ने बताया था भारत में लॉन्च होने वाले रियलमी नारज़ो 50ए प्राइम के साथ फोन बॉक्स में चार्जर नहीं दिया जाएगा तथा यह फोन बिना चार्जिंग एडेप्टर के ही बेचा जाएगा। बिना चार्जर वाले फोन को लेकर अभी तक बहस जारी है। वहीं इस बीच आज रियलमी इंडिया ने इस फोन का आधिकारिक प्रोडक्ट पेज लाईव करते हुए Narzo 50A Prime के नाम पर एक और नई न्यूज दे दी है।
रियलमी इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Realme Narzo 50A Prime का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया है। यहां कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट तो नहीं बताई है लेकिन ‘कमिंग सून’ लिखते हुए यह हिंट जरूर दे दिया है कि आने वाले कुछ ही दिनों में रियलमी नारज़ो 50ए प्राइम स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा। बता दें कि इस फोन का प्रोडक्ट पेज शॉपिंग साइट अमेज़न पर भी लिस्ट हो गया है जो साफ करता है कि यह रियलमी मोबाइल अमेजन पर बिकेगा। वहीं लीक्स की बात करें तो Narzo 50A Prime स्मार्टफोन 30 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च किया जा सकता है।
Realme Narzo 50A Prime की स्पेसिफिकेशन्स
इंडोनेशिया में यह फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 6.6 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 600निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.7 प्रतिशत का है। एंडरॉयड 11 आधारित रियलमी यूआई आर एडिशन के साथ यह फोन Unisoc T612 चिपसेट पर रन करता है।
फोटोग्राफी के लिए Realme Narzo 50A Prime में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाईड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह रियलमी मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Realme Narzo 50A Prime एक डुअल सिम फोन है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। 3.5एमएम जैक और बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में साईड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यह रियलमी मोबाइल 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ मिलकर काम करती है। इंडोनेशिया में इस फोन की शुरूआती कीमत भारतीय करंसी अनुसार 10,500 रुपये के करीब है।























