Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन 50MP कैमरा, दमदार 5000mAh बैटरी के साथ भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत

रियलमी नारजो 50ए स्मार्टफ़ोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में 18W का फास्ट चार्जिंग दी गई है। Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है।

Join Us icon

Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह रियलमी के Narzo 50-सीरीज का चौथा स्मार्टफोन है। इससे पहले Realme भारत में इस सीरीज के Realme Narzo 50, Realme Narzo 50A, और Realme Narzo 50i स्मार्टफोन को लॉन्च कर चुकी है। Realme Narzo 50A prime स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले महीने इंडोनेशिया में चुपके से लॉन्च किया था। भारत में लॉन्च Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स इंडोनेशिया जैसी ही हैं। Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन की सेल अमेजन पर शुरू होगी।

Realme Narzo 50A Prime स्पेसिफिकेशन्स

Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन में 6.6-इंच का Full-HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजलूशन 1080×2408 पिक्सल है। इसके साथ ही फोन में वाटरड्रॉप नॉच दी गई है। इस डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 180Hz और मैक्सिमम ब्राइटनेस 600 निट्स है। रियलमी के इस स्मार्टफोन में Unisoc T612 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में ग्राफ़िक्स के लिए Mali-G57 GPU दिया गया है।

Realme Narzo 50A Prime Smartphone Launched in India, Check Price and Specs

रियलमी नारजो 50ए स्मार्टफ़ोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ ही फोन में 18W का फास्ट चार्जिंग दी गई है। Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन में 4GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है। इसके साथ ही फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन केवलार का बना हुआ है जो इसे ड्यूरेबल बनाता है। रियलमी के इस फोन का साइज 164.4×75.6×8.1mm और वजन 189 ग्राम है। इस फोन का स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 90.7 प्रतिशत है। रियलमी के इस फोन में सिक्योरिटी के लिए रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में 3.5mm का ऑडियो जैक और फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Realme Narzo 50A Prime Smartphone Launched in India, Check Price and Specs

कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअर दिया गया है। इस फोन का प्राइमरी कैमरा 50MP f/1.8 Samsung JN1 सेंसर है। इसके साथ फोन में 2MP f/2.4 मैक्रो कैमरा दिया गया है। फोन का तीसरा कैमरा सेंसर VGA B&W f/2.8 पोर्टेट सेंसर दिया गया है। रियलमी के इस फोन का फ्रंट कैमरा 8MP का है। रियलमी नारजो 50ए प्राइम स्मार्टफोन में 4G, डुअल बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.0, और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर रन करता है।

Realme Narzo 50A Prime कीमत

Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन के भारत में 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। रियलमी का यह स्मार्टफोन कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन से खरीदा जा सकता है। रियलमी के इस फ़ोन की बिक्री 28 अप्रैल से शुरू होगी। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स Snapdragon 888 प्रोसेसर, 65W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन का 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 11,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही फोन का दूसरा वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 12,499 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। रियलमी का यह स्मार्टफोन फ्लैश ब्लैक और फ्लैश ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging के साथ OnePlus Ace लॉन्च! इस पावरफुल फोन में दी गई है 12GB RAM की ताकत

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here